- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs england forget the loss of leeds test says coach ravi shastri 4928298
IND vs ENG: चौथे मैच से पहले बोले कोच शास्त्री- पिछले मैच की हार को भूल जाओ
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम 78 रन पर ऑलआउट होने के बाद एक पारी और 76 रन से मैच हार गई।
Published On Sep 01, 2021, 09:21 PM IST
Last UpdatedSep 01, 2021, 09:21 PM IST
टीम इंडिाया के कोच रवि शास्त्री का कहना है कि टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुरूवार से ओवल पर शुरू हो रहे चौथे टेस्ट से पहले लीड्स में मिली शर्मनाक हार के बारे में सोचने की बजाय लॉडर्स की जीत से प्रेरणा ले। शास्त्री ने स्वीकार किया कि तीसरे टेस्ट के पहले ही दिन 78 रन पर आउट होना निर्णायक साबित हुआ लेकिन उन्होंने कहा कि सीरीज अभी भी खुली है।
उन्होंने अपनी नई किताब ‘स्टारगेजिंग’ के प्रचार के सिलसिले में ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ से कहा, ‘‘ये बहुत आसान है। आप बस लाडर्स के बारे में सोचो। पिछला मैच भूल जाओ। मुझे पता है कि ये कहना आसान है लेकिन हमें अच्छे पल भी याद रखने चाहिए। खेल में ये सब होता रहता है।’’
शास्त्री ने कहा, ‘‘लाडर्स में इंग्लैंड का पलड़ा भारी था लेकिन हमने जीत दर्ज की। पिछले मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और पहले ही दिन हम पर दबाव बना दिया । हम पहले दिन ही बैकफुट पर थे।’’
उन्होंने प्रसन्नता जताई कि दूसरी पारी में भारतीय टीम 278 रन बना सकी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने दूसरी पारी में जुझारूपन की झलक दिखाई लेकिन पहली पारी में 78 रन पर आउट होने से ही मैच निकल गया था। इसके बावजूद ये सीरीज अभी खुली है।’’
शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली और उनकी टीम को हल्के में लेने की गलती किसी को नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘सीरीज अभी 1-1 से बराबर है और हम विदेश में खेल रहे हैं। दबाव इंग्लैंड पर है। उन्हें अपने देश में जीतना होगा। जब वो भारत में खेल रहे थे तो हमने वही किया जो हमें करना था। गेंद अब उनके पाले में है लेकिन हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा , इसमें कोई शक नहीं है।’’