गौतम गंभीर नहीं चाहते अपनी बल्लेबाजी शैली में बदलाव करें रिषभ पंत
पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर का कहना है कि रिषभ पंत अपने बल्लेबाजी को डिफेंसिप बनाने की कोशिश ना करें।
Published On Feb 08, 2021, 01:19 PM IST
Last UpdatedFeb 08, 2021, 01:19 PM IST
रिषभ पंत (Twitter)
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर चाहते हैं कि विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी को ज्यादा ना बदलें। पूर्व क्रिकेटर ने अक्सर लापरवाही से भरे शॉट खेलने के लिए आलोचना का शिकार बनने वाले पंत के बल्लेबाजी शैली का समर्थन किया।
ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में गंभीर ने कहा, “मैं कभी नहीं चाहूंगा कि रिषभ पंत बदले। क्योंकि जितनी ज्यादा चीजें आप उसके दिमाग में डालेंगे, वो फिर डिफेंसिव खेलना शुरू कर देगा। वो अपने शॉट सेलेक्शन के बारे में सोचना शुरू कर देगा लेकिन वो बहुत सहज है और आप उन खिलाड़ियों को पसंद करते हैं जो बहुत सहज हैं।”
उन्होंने कहा, “कभी कभार आपको गलतियों का नतीजा सहना पड़ता है, जब आप खुद से ये पूछते हैं कि ऐसा शॉट खेलने की क्या जरूरत थी जब आप 90 के आसपास खेल रहे थे तो, 100 आपके सामने था। लेकिन फिर आपके सामने ऐसे हालात भी आते हैं जब आप दबाव में होते हैं, तो वो टीम को मुश्किल हालातों से जल्दी निकाल सकता है।”
विराट कोहली का विकेट मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल: डॉमिनिक बेस
गंभीर ने आगे कहा, “इसलिए मैं उससे कहूंगा कि वो वही करे जो कर रहा है और अपने शॉट सेलेक्शन और किस गेंदबाज के खिलाफ अटैक करने है और किसके खिलाफ नहीं, इस पर काम करे।”
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “उसे डिफेंस बनाने या फिर तकनीक पर काम करने के लिए ना कहें। क्योंकि आप तकनीक के बारे में जितना ज्यादा सोचते हैं, आप उतना ज्यादा इस बारे में सोचने लगते हैं कि किस गेंद को हिट करें, किसे हिट ना करें और इससे आपकी सहजता प्रभावित होती है। मैं चाहता हूं कि पंत जब तक खेल रहा है वो स्वाभाविक खिलाड़ी की तरह खेले।”