रिषभ पंत को सेंड ऑफ देने के लिए ICC ने की स्टुअर्ट ब्रॉड पर कार्रवाई
इंग्लैंड का स्कोर 311/9 है। मेजबान टीम अब भी भारत के स्कोर से 210 रन पीछे है।
Published On Aug 22, 2018, 12:32 AM IST
Last UpdatedAug 22, 2018, 12:32 AM IST
Stuart Broad © Getty Image
नॉटिंघम टेस्ट अब पूरी तरह भारत की जकड़ में है। बुधवार को इंग्लैंड का महज एक विकेट चटकाने के लिए भारतीय टीम मैदान में उतरेगी। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपने नौ विकेट गंवा दिए। भारत ने इंग्लैंड पर 520 रन की बढ़त बनाई थी। जिसके बाद पारी घोषित कर मेजबान टीम को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 311/9 है। मेजबान टीम अब भी भारत के स्कोर से 210 रन पीछे है।
स्टुअर्ट ब्रॉड की 15 प्रतिशत मैच फीस काटी गई
मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान रिषभ पंत के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग करने के लिए आईसीसी ने मंगलवार केा स्टुअर्ट ब्रॉड पर कार्रवाई की। आईसीसी ने ब्रॉड पर 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। साथ ही स्टुअर्ट ब्रॉड को एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है। आईसीसी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया, “स्टुअर्ट ब्रॉड को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल एक के नियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। जिसके अंतर्गत अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग कर उन्हें उकसाने पर कार्रवाई की जाती है।”
रिषभ पंत को आउट करने के बाद आक्रमक हो गए थे स्टुअर्ट ब्रॉड
मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड ने रिषभ पंत को आउट कर उन्हें सेंडऑफ दिया था। 92वें ओवर के दौरान ये घटना हुई थी। रिषभ पंत को आउट करने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड उनके पास गए और अक्रमक व्यवहार करते हुए उन्हें कुछ कहा था। ब्राड ने दिन का खेल खत्म होने के बाद मैच रेफरी के सामने अपनी गलती मान ली। जिसके बाद इस मामले पर आईसीसी ने कोई औपचारिक सुनवाई नहीं करने का निर्णय लिया।