• Home
  • News
  • India vs England: Indian Batsmen Playing For Their Careers : Sanjay Bangar

संजय बांगड़ ने कहा, ‘खिलाड़ी अपने करियर के लिए खेल रहे हैं’

भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज काफी दबाव में हैं और इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद ‘अपने करियर के लिए खेल रहे हैं’।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 19, 2018, 12:11 PM IST

Published On Aug 19, 2018, 12:11 PM IST

Last UpdatedAug 19, 2018, 12:11 PM IST

Cheteshwar Pujara stands in disbelief after gifting his wicket (Getty Images)

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए पहले दिन 307 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार साझेदारी निभाई।

भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज काफी दबाव में हैं और इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद ‘अपने करियर के लिए खेल रहे हैं’।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दुनिया की नंबर एक टीम भारत पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है लेकिन तीसरे टेस्ट के पहले दिन टीम ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए छह विकेट पर 307 रन बनाए। बांगड़ ने पहले दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘खिलाड़ी स्वयं भी काफी दबाव में हैं- वे अपने करियर के लिए खेल रहे हैं। हम समझ सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब चीजें आपके पक्ष में नहीं हो रही हो तो यह महत्वपूर्ण है कि आप धैर्य बरकरार रखें, चीजें सही हो या नहीं समान रवैया बरकरार रखें, अपना संतुलन बनाए रखें, इससे मदद मिलती है।’’

बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन ने सहयोगी स्टाफ पर सवालिया निशान लगा दिया है लेकिन बांगड़ ने कहा कि काम के साथ ही दबाव आता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को पता है कि ऐसी कोई जादू की छड़ी नहीं है जिसे हम किसी बल्लेबाज पर घुमा दें। आपको समझना होगा कि पिछले पांच टेस्ट जो हमने विदेशी सरजमीं पर खेले हैं उनमें से सेंचुरियन टेस्ट के छोड़कर बाकी सभी मुश्किल हालात में खेले गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जोहानिसबर्ग टेस्ट को देखो जो हमारे समूह का मानना है कि हमारे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक है, रनों की संख्या के मामले में नहीं लेकिन मुश्किल हालात में दर्ज की गई जीत के कारण।’’

 

Editor's Pick