'बर्मिंघम टेस्ट में विराट कोहली के लिए शुरुआती 20 रन बेहद अहम होंगे'

पूर्व भारतीय कोच ने कोहली कोतीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ खेलने की सलाह दी।

Edited By : Press Trust of India |Jul 31, 2018, 08:42 PM IST

Published On Jul 31, 2018, 08:42 PM IST

Last UpdatedJul 31, 2018, 08:42 PM IST

Lalchand Rajput © CricketCountry

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच लालचंद राजपूत का मानना है कि कप्तान विराट कोहली के लिए इंग्लैंड के लिए खिलाफ बर्मिंघम में कल से शुरू हो रही पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में शुरूआती 20 रन काफी जरूरी होंगे।

राजपूत ने पीटीआई से कहा, ‘‘विराट काफी आक्रामक खिलाड़ी है और उसे आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करना पसंद है। सबकी नजरें उसके प्रदर्शन पर होंगी उसका क्योंकि पिछला दौरा बहुत खराब रहा था। वो चार साल में और परिपक्व हो गया है। वो पहले की तुलना में अपने खेल को काफी अच्छे से समझता है। मैं एक कदम आगे जाकर कहूंगा कि जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्राड की उम्र चार साल बढ़ गई है। उनके पास पहले वाली गति नहीं होगी लेकिन गेंद स्विंग कराने की कला के कारण वे इंग्लैंड के हालात में खतरनाक होंगे।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और घरेलू मैचों में रन बनाने में सफल रहे हैं लेकिन 2014 के दौरे पर इंग्लैंड के दौरे पर उन्हें तेज गेंदबाजों खासकर एंडरसन ने काफी परेशान किया था। जिम्बाब्वे के अंतरिम कोच राजपूत ने कहा कि कोहली के दिमाग में भी खुद को इंग्लैंड में साबित करने की बात चल रही होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कोहली ने अपने खेल पर काफी मेहनत की है। वो शानदार फार्म में है और मुझे लगता है कि वो सीरीज की शुरूआत बड़ी पारी के साथ करना चाहेगा, पहला टेस्ट काफी अहम है। उनके लिए शुरूआती 20 रन काफी अहम होगा, अगर वह 20 रन बना लेता है तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखेगा।’’ टीम की गेंदबाजी संयोजन पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ उतरना चाहिए।

Editor's Pick