India vs England: दूसरे वनडे से बाहर हो सकते हैं चोटिल मोर्गन, बिलिंग्स

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और ऑलराउंडर सैम बिलिंग्स चोटिल हो गए थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 24, 2021, 03:46 PM IST

Published On Mar 24, 2021, 03:46 PM IST

Last UpdatedMar 24, 2021, 03:46 PM IST

इयोन मोर्गन (IANS)

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में चोटिल हुए इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मोर्गन और ऑलराउंडर सैम बिलिंग्स का शुक्रवार को होने वाले सीरीज के दूसरे वनडे में खेलना संदिग्ध है।

मेहमान टीम को पहले वनडे में 66 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस दौरान कप्तान मोर्गन के अंगूठे और तर्जनी ऊंगली के बीच के हिस्से में चोट लग गई थी जिसमें चार टांके लगाने पड़े। वहीं बिलिंग्स को बाउंड्री रोकने के लिए डाइव लगाते हुए ‘कॉलरबोन’ में चोट लग गयी थी। गौरतलब है कि चोट के बावजूद दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मोर्गन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमें 48 घंटे और इंतजार करना होगा कि ये चोट कैसी रहती है। शुक्रवार को उपलब्ध रहने की उम्मीद के लिए इसे ज्यादा से ज्यादा समय देना होगा।’’

ICC Player Rankings: T20 में चौथे नंबर पर पहुंचे विराट कोहली; ODI रैंकिंग में रोहित शर्मा को नुकसान

उन्होंने कहा कि चोटिल होने के कारण वह बल्लेबाजी में शत प्रतिशत नहीं दे पाएंगे जिससे असर फील्डिंग पर भी पड़ेगा। भारत के दिए 318 रन के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम 251 रन पर ही सिमट गई। इस दौरान मोर्गन ने 22 और बिलिंग्स ने 18 रन बनाए।

मार्गन ने कहा, ‘‘मैंने सैम से उसकी बल्लेबाजी के बारे में बात नहीं की है इसलिए मैं उसके बारे में नहीं जानता। जहां तक मेरा सवाल है तो ये शत प्रतिशत ठीक नहीं होगी लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं बल्ला नहीं पकड़ सकता।’’

मार्गन ने कहा कि वे अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को मौका देंगे जिसका मतलब है कि मैट पार्किंसन, रीस टॉप्ले और अनकैप्ड खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बन सकती है।

तीन मैचों की वनडे सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही इंग्लैंड के लिए शुक्रवार को दूसरा वनडे ‘करो या मरो’ का होगा, वर्ना टीम टेस्ट और टी20 के बाद वनडे सीरीज भी गंवा देगी।

Editor's Pick