भारतीय पेसर इशांत शर्मा के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड

भारतीय पेसर इशांत शर्मा ने टेस्‍ट क्रिकेट में 250 विकेट पूरे किए।

Edited By : Kamlesh Rai |Aug 30, 2018, 09:05 PM IST

Published On Aug 30, 2018, 09:05 PM IST

Last UpdatedAug 30, 2018, 09:05 PM IST

ishant-sharma (FILE PHOTO) © AFP

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने इंग्‍लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्‍ट के पहले दिन एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इशांत ने पहली पारी में इंग्‍लैंड टेस्‍ट टीम के कप्‍तान जो रूट को LBW आउट कर टेस्‍ट क्रिकेट में 250 विकेट पूरे किए।

इस विकेट के साथ इशांत टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे धीमे 250 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इशांत ने 250 विकेट का आंकड़ा छूने के लिए 86 टेस्‍ट का सहारा लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा मैच खेलकर 250 विकेट लेने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्‍स कैलिस टॉप पर हैं। कैलिस ने 121 टेस्‍ट मैच में ये अनचाही उपलब्धि हासिल की थी। इस मामले में अब तीसरे नंबर पर  न्‍यूजीलैंड के दिग्‍गज डेनियल विटोरी हैं, जिन्होंने 250 टेस्ट विकेट लेने के लिए 81 मैच खेले।

इशांत ने रूट को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर इंग्‍लैंड को तीसरा झटका दिया।

इंग्‍लैंड में सबसे अधिक टेस्‍ट विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज :-

टेस्‍ट क्रिकेट में इंग्‍लैंड में बतौर तेज गेंदबाज सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीयों में इशांत दूसरे नंबर पर हैं। पूर्व कप्‍तान कपिल देव ने इंग्‍लैंड में टेस्‍ट मैच में मेजबान टीम के लिए 85 विकेट लिए हैं जो किसी भारतीय पेसर्स का सर्वाधिक है।

इशांत के नाम 50 जबकि पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के नाम 43 विकेट दर्ज हैं।

पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से पीछे है। भारत ने नॉटिंघम में 203 रन से जीत दर्ज कर मौजूदा टेस्‍ट सीरीज में पहली जीत दर्ज की थी।

Editor's Pick