कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के आरोप में इशांत शर्मा पर जुर्माना

इशांत ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन विकेट लेने के बाद गलत तरह से जश्न मनाया था।

Edited By : Press Trust of India |Aug 04, 2018, 05:33 PM IST

Published On Aug 04, 2018, 05:33 PM IST

Last UpdatedAug 04, 2018, 05:33 PM IST

Ishant Sharma © Getty Images

भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पर इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान के विकेट का गलत तरीके से जश्न मनाने पर आज मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इशांत ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन कल मलान के आउट होने के बाद का गलत तरीके से जश्न मनाया था जिसके बाद जुर्माने के अलावा उनके नाम पर एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-1st-test-live-cricket-score-live-streaming-4th-day-birmingham-test-732392″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘आईसीसी के खिलाड़ियों की आचार संहिता के लेबल एक का उल्लंघन करने पर इशांत शर्मा पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ दिया गया है।’’ इशांत ने कोड ऑफ कंडक्ट के 2.1.7 आर्टिकल का उल्लंघन किया है जिसमें ‘‘विरोधी खिलाड़ी के खिलाफ आउट होने पर गलत भाषा या इशारा करने पर सजा का प्रावधान है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘ये घटना कल खेल के पहले सेशन में घटी जब शर्मा मलान के बिल्कुल करीब जाकर जश्न मनाने लगे। मैच अधिकारियों को लगा कि उनकी ये हरकत विरोधी टीम के बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकती थी।’’  दिन की खेल की समाप्ति के बाद इशांत ने आरोप को स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा लगाये गए जुर्माने को मान लिया।

Editor's Pick