- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs England: It’s a conscious effort from this side to be the best travelling side in the world, says Ravi Shastri
रवि शास्त्री बोले, 'विदेश में हर मैच जीतना चाहते हैं हम'
भारत ने नॉटिंघम में इंग्लैंड को 203 रनों से दी मात।
Published On Aug 22, 2018, 06:05 PM IST
Last UpdatedAug 22, 2018, 06:05 PM IST
Ravi Shastri Virat Kohli © Getty Image
भारत ने इंग्लैंड की धरती पर पांच मैचों की सीरीज में बुधवार को अपनी पहली जीत दर्ज की। नॉटिंघम टेस्ट के पांचवे दिन रविचंद्रन अश्विन ने जेम्स एंडरसन का विकेट निकाल औपचारिक रूप से मैच में भारत को 203 रनों से जीत दिलाई। दोनो पारियों में मिलाकर 200 रन बनाने के लिए विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।
जीत के बाद स्काय स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कोच रवि शास्त्री ने कहा, “भारतीय टीम की ये दुनिया के बेस्ट ट्रेवलिंग टीम बनने की दिशा में एक इमानदार कोशिश है।”
शास्त्री ने कहा, “हम अक्सर अपने देश में तो सीरीज जीत ही जाते हैं। हमारा प्रयास होगा कि हम विदेशी जमीन पर भी मैच जीतें। मुझे लगता है कि मौजूदा भारतीय टीम बेस्ट ट्रेवलिंग टीम बन सकती है।”
कोहली इस जीत को भूलकर नए सिरे से करेगा तैयारी
रवि शास्त्री ने कहा, “विराट कोहली इस खेल के प्रति काफी जुनूनी है। उसे बल्लेबाजी करना पसंद है। मैने उसके जैसा क्रिकेटर नहीं देखा। वो सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर है। जिस तरह से विराट चीजों को समझता और देखता है, मैं आपसे वादा करता हूं कि वो इन दो पारियों को भूलकर इस तरह से तैयारी करेगा जैसी अबतक उसने कोई रन बनाया ही न हो।”
चार सालों में भारत की सबसे शानदार टेस्ट जीत
रवि शास्त्री ने कहा, ” पिछले चार साल से मैं टीम के साथ जुड़ा हुआ हूं। मैने विदेश में भारत की टेस्ट मैच में इससे शानदार जीत नहीं देखी है। हमने केवल एक टेस्ट मैच जीता है, टेस्ट सीरीज हमारे नाम नहीं हुई है। अभी सीरीज में दो मैच होने बाकी हैं। हम सीरीज जीतने की दिशा में आगे मेहनत करेंगे।