- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs England: Jasprit Bumrah can be quite a handful against England, says Former New Zealand fast bowler Kyle Mills
IND vs ENG: 'टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बरपाएंगे बुमराह'
पूर्व कीवी तेज गेंदबाज काइल मिल्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के सबसे प्रभावी खिलाड़ी होंगे।
Published On Feb 06, 2021, 02:23 PM IST
Last UpdatedFeb 06, 2021, 02:23 PM IST
जसप्रीत बुमराह (AFP)
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज काइल मिल्स को विश्वास है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में असरदार साबित होंगे। दरअसल टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में बुमराह ने चोटिल होने से पहले तीन मैचों में कुल 11 विकेट लिए थे।
हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट के पहले दिन ये भारतीय गेंदबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका लेकिन मिल्स को उम्मीद है कि आगे बढ़ते हुए इस सीरीज में बुमराह इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं।
अपने यू-ट्यूब चैनल पर पोस्ट किए वीडियो में मिल्स ने कहा, “मेरे हिसाब से जो खिलाड़ी इस सीरीज में सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ने वाला है और अभी तक भारत में ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है वो हैं भारत के जसप्रीत बुमराह। मैं बुमराह का नाम इसलिए ले रहा हूं क्योंकि उसके पास गति है लेकिन वो ऐसा गेंदबाज है जिसे इंग्लैंड ने ज्यादा नहीं देखा है। हां, सीमित ओवर फॉर्मेट क्रिकेट में (इंग्लैंड ने बुमराह का सामना किया है) लेकिन टेस्ट क्रिकेट में नहीं।”
चेन्नई टेस्ट: जो रूट-बेन स्टोक्स की साझेदारी की मदद से लंच तक इंग्लैंड 355/3
उन्होंने कहा, “उसकी गेंदबाजी तकनीक काफी अलग है। वो तेज है, वो नई गेंद को स्विंग कराता है। और उसकी गेंदबाजी का जो हिस्सा सबसे ज्यादा काम आने वाला है वो है रिवर्स स्विंग। हमने ऑस्ट्रेलिया में ये ज्यादा नहीं देखा, लेकिन उपमहाद्वीप और भारत की पिचों को देखते हुए मुझे लगता है कि वो इस सीरीज का बड़ा हिस्सा होगा।”
पूर्व कीवी क्रिकेटर ने कहा, “मेरे विचार से, बुमराह रिवर्स स्विंग कराने वाले विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। अपने गति और अनोखे एक्शन के साथ, मुझे लगता है कि वो इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम पर कहर बरपा सकता है।”