- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND vs ENG: चेपॉक में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Joe Root, नंबर-2 पर है ये बल्लेबाज
IND vs ENG: चेपॉक में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Joe Root, नंबर-2 पर है ये बल्लेबाज
जो रूट ने चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन अपना दोहरा शतक पूरा किया.
Published On Feb 06, 2021, 04:21 PM IST
Last UpdatedFeb 06, 2021, 04:21 PM IST
Joe Root @ Twitter
India vs England, 1st Test: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। रूट ने भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को चायकाल के बाद यह उपलब्धि हासिल की।
Joe Root से पहले 8 बल्लेबाजों ने 100वें टेस्ट में जड़ा सैकड़ा, पोंटिंग-इंजमाम सबसे आगे, जानें पूरी डिटेल
जो रूट (Joe Root) इंग्लैंड की पारी के 148वें ओवर में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की गेंद पर सिंगल लेकर इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए। रूट ने जैसे ही अपनी पारी का 211वां रन बनाया, वैसे ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली।
रूट से पहले, चेन्नई के इस मैदान पर विदेशी खिलाड़ी के रूप में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के दिवंगत बल्लेबाज डीन जोंस (डीनो) के नाम था, जिन्होंने 1986 में 210 रनों की पारी खेली थी।
Root ने लगातार तीसरे मैच में खेली 150+ पारी, ब्रेडमैन से भी आगे संगाकारा, देखें रिकॉर्ड लिस्ट
उनके अलावा इंग्लैंड के माइक गेटिंग 1985 में 207 रनों की और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन साल 2001 में इस मैदान पर 203 रनों की पारी खेल चुके हैं।