- Home
- News
- India vs england kl rahul smashed hundred at lords 10th indian to do so at home of cricket 4884497
India vs England- KL Rahul ने 3 साल बाद ठोका टेस्ट शतक, 6 में से 5 शतक विदेश में
इंग्लैंड के खिलाफ KL राहुल का यह तीसरा शतक है, उन्होंने अपने कुल 6 शतकों में से 5 शतक विदेशों में ही बनाए हैं.
Published On Aug 12, 2021, 11:13 PM IST
Last UpdatedAug 12, 2021, 11:13 PM IST
KL Rahul hit Century at Lord’s Test: लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी का इंतजार कर रहे केएल राहुल (KL Rahul) ने लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार शतक (KL Rahul Test Hundred) अपने नाम कर लिया है. राहुल ने 212 गेंदों ने 9 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना यह टेस्ट शतक पूरा किया. राहुल के टेस्ट करियर में शतकों की बात की जाए तो उनके करियर का यह छठा शतक है और इन 6 में 5 मौकों पर उन्होंने विदेश में ही जड़े हैं. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शतक जमाने वाले अब वह 10वें भारतीय बल्लेबाज हैं. इससे पहले आखिरी इस मैदान पर भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने साल 2014 में शतक जमाया था.
केएल राहुल (KL Rahul) के लिए यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपना पिछला टेस्ट शतक भी इंग्लैंड दौरे पर ओवल के मैदान पर ही लगाया था. तब सितंबर 2018 में उन्होंने 149 रन की पारी खेली थी. इसके बाद उन्हें 7 टेस्ट और खेलने का मौका मिला लेकिन उन्हें खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर होना पड़ा. इससे पहले उन्हें इस बार नॉटिंघम में टेस्ट क्रिकेट में 23 महीने बाद वापसी का मौका मिला था. हालांकि राहुल के पास यहां शतक का मौका था, लेकिन तब वह 84 रन बनाकर आउट हो गए.
https://twitter.com/HomeOfCricket/status/1425873574850670595?s=20
राहुल (KL Rahul) ने अब तक भारत में सिर्फ एक ही शतक अपने नाम किया है, जो दिसंबर 2016 में उन्होंने चेन्नई टेस्ट में बनाया था. राहुल का शतकीय रिकॉर्ड देखकर अब यह कहा जा सकता है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेलना खूब रास आता है. उनके कुल 6 टेस्ट शतकों में आधे यानी कुल 3 शतक इंग्लैंड के खिलाफ ही जमाए हैं, जिनमें से दो तो इंग्लैंड में ही उन्होंने अपने नाम किए हैं.
राहुल (KL Rahul) की इस पारी की बात करें तो आज उन्होंने पूरे धैर्य के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाया था. वह शुरुआत में बहुत ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहे थे और इंग्लिश गेंदबाजों पर अटैक का जिम्मा उनके ओपनिंग साझेदार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) संभाल रहे थे. इसके बाद जब रोहित शर्मा आउट हुए तो राहुल ने अपनी पारी के गियर बदल लिए और रनों की रफ्तार तेज कर दी.
फिलहाल राहुल (105*) न बनाकर कप्तान विराट कोहली (40*) के साथ तीसरे विकेट के लिए साझेदारी बना रहे हैं. दोनों बल्लेबाज मिलकर 100 रन से ज्यादा जोड़ चुके हैं. भारत का स्कोर 2 विकेट पर 250 पार हो गया है.