• Home
  • News
  • India vs England, LIVE Cricket Score, 5th Test at The Oval, Day 2

ओवल टेस्ट: टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फिर फ्लॉप, भारत 174/6

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-1 से बढ़त बना रखी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 08, 2018, 03:15 PM IST

Published On Sep 08, 2018, 03:15 PM IST

Last UpdatedSep 08, 2018, 03:15 PM IST

virat-kohli © AFP

स्विंग गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी फिर उजागर हो गई जब सीरीज के 5वें और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन भारत के 6 विकेट सिर्फ 174 रन पर गिर गए।

इंग्लैंड ने अपने निचले क्रम के बल्लेबाजों के संयमित प्रदर्शन के दम पर पहली पारी में 332 रन बनाए। भारतीय टीम अभी भी उसके पहली पारी के स्कोर से 158 रन पीछे है और सिर्फ 4 विकेट बाकी है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बर्थडे ब्‍वॉय जोस बटलर के 89 रन और स्टुअर्ट ब्रॉड (38) के साथ नौंवे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने पहली पारी में 332 रन बनाए। मेजबान टीम ने सुबह 7 विकेट पर 198 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने फिर निराश किया

भारत के शीर्षक्रम ने फिर निराश किया। शिखर धवन 3 रन बनाकर आउट हो गए। के एल राहुल और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिये 64 रन जोड़े लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाज हावी हो गए।

दुसरे दिन का खेल समाप्त होने पर हनुमा विहारी 25 और रविंद्र जडेजा आठ रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड के पेसर जेम्स एंडरसन ने 20 रन देकर दो और सैम कुर्रन ने 46 रन देकर एक विकेट लिए।
राहुल बड़ी पारी की ओर बढते दिख रहे थे लेकिन कुर्रन ने उन्हें 23वें ओवर में पवेलियन भेजा।

इसके बाद भारत ने तीन विकेट 33 रन के भीतर गंवा दिए। एंडरसन ने पुजारा और अजिंक्य रहाणे जल्दी आउट हो गए। पुजारा ने विकेट के पीछे कैच थमाया जबकि रहाणे स्लिप में कैच देकर लौटे ।

भारतीय कप्तान विराट कोहली (49) अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे। उन्होंने 70 गेंद खेलकर छह चौके लगाये लेकिन बेन स्टोक्स की गेंद पर चकमा खाकर स्लिप में जो रूट को कैच दे बैठे।

इस बीच युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (पांच) एक बार फिर नाकाम रहे और स्टोक्स ने उन्हें स्लिप में कुक के हाथों लपकवाया ।

बटलर ने 10वां अर्धशतक पूरा किया

इससे पहले सुबह जोस बटलर ने अपना 10वां अर्धशतक जमाते हुए इंग्लैंड को संकट से निकाला। कल के स्कोर सात विकेट पर 198 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी की।

आदिल राशिद (15) और बटलर स्कोर को 200 रन के पार ले गए। पहले घंटे में तेजी से 45 रन बने । जसप्रीत बुमराह ने राशिद को सातवें ओवर में एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया ।

इसके बाद बटलर और ब्रॉड ने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया। बटलर ने 84 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि इंग्लैंड ने 104वें ओवर में 250 का आंकड़ा पार किया ।

बटलर और ब्रॉड ने 61 गेंद में 50 रन की साझेदारी पूरी की। एक समय पर इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 181 रन था लेकिन भारतीयों ने मैच पर पकड़ ढीली कर दी।

Editor's Pick