- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND vs ENG 1st T20I: बारिश से रद्द हुआ पहला टी-20 मैच
IND vs ENG 1st T20I: बारिश से रद्द हुआ पहला टी-20 मैच
India vs England 1st T20I Match Scorecard and Updates: बारिश की वजह से सिर्फ एक इनिंग का खेल हो सका.
Published On Jul 01, 2026, 09:17 PM IST
Last UpdatedJul 01, 2026, 09:17 PM IST
IND VS ENG
IND vs ENG 1st T20I: भारत और इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. इस मैच में सिर्फ एक इनिंग का खेल हो सका. दोनों देशों के बीच दूसरा टी-20 मैच शनिवार चार जुलाई को खेला जाएगा.
अभिषेक शर्मा (59) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को पहले टी20 मैच में सात विकेट पर 189 रन बनाए.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने वाली भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही. भारत ने छह रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे. संजू सैमसन (01) का खराब फॉर्म जारी रहा, वहीं ईशान किशन (00) रन आउट हो गए. हालांकि इसके बाद तीसरे विकेट के लिये अभिषेक और अय्यर ने 82 रन की साझेदारी की, अभिषेक ने मार्क वुड को लगातार तीन चौके लगाये जिससे पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 61 रन था.
पावरप्ले के बाद भी अभिषेक ने उसी रफ्तार से खेलना जारी रखा और 20 गेंद में अर्धशतक पूरा कर दिया, इसके बाद वह हालांकि सैम कुरेन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए. इसके बाद अय्यर ने मोर्चा संभालकर बतौर कप्तान पहला टी20 अर्धशतक लगाया, उन्होंने लेग स्पिनर आदिल रशीद को चौका लगाया और वुड को एक्स्ट्रा कवर में छक्का जड़ा, उन्होंने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन वह भी इसके बाद ज्यादा देर टिक नहीं सके और महूमूद की गेंद पर पगबाधा आउट हुए. शिवम दुबे ने आखिर में 21 गेंद में 42 रन बनाकर भारत को 189 रन तक पहुंचाया
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड
Follow Updates here:
IND vs ENG Live Score: बारिश से दूसरे इनिंग में देरी
The start of second innings is delayed due to rains.#ENGvIND pic.twitter.com/TaaONmHPP7
— BCCI (@BCCI) July 1, 2026
IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के खिलाफ नई शुरुआत करना चाहेगा भारत
IND vs ENG Live Score: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम आज से एक नया अध्याय शुरू करेगी। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला जाएगा. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद ‘अय्यर एंड कंपनी’ के सामने कई सवाल हैं. यह दुनिया की सबसे मजबूत टी20 टीमों में से एक के खिलाफ खुद को फिर से साबित करने का मौका भी है.