IND VS ENG 1st Test Day 3 Highlights: ओली पोप के शतक से इंग्लैंड का संघर्ष जारी, दूसरी पारी में स्कोर-316/6
IND VS ENG 1st Test Day 3 Highlights: ओली पोप के शतक से इंग्लैंड का संघर्ष जारी, दूसरी पारी में स्कोर-316/6
IND VS ENG 1st Test Day 3 Highlights: इंग्लैंड की टीम खेल के पहले दिन 246 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में भारतीय टीम खेल के तीसरे दिन लंच से पहले 436 रन पर ऑल आउट हो गई
IND VS ENG 1st Test Day 3 Highlights: ओली पोप के नाबाद शतक से इंग्लैंड की टीम का पहले टेस्ट में संघर्ष जारी है. इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में छह विकेट पर 316 रन बनाए हैं. ओली पोप 148 रन और रेहान अहमद 16 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं. इंग्लैंड को दूसरी पारी में अब तक 126 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है.
इंग्लैंड की टीम खेल के पहले दिन 246 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में भारतीय टीम खेल के तीसरे दिन लंच से पहले 436 रन पर ऑल आउट हो गई. भारत को पहली पारी में 190 रन की बढ़त हासिल हुई. हालांकि इसके बाद ओली पोप के शतक से इंग्लैंड की टीम ने मैच को खुद को बनाए रखा है.
Follow Updates here:
तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड को 126 रन की बढ़त
IND VS ENG 1st Test Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ, इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 316 रन बनाए हैं. ओली पोप 148 रन और रेहान अहमद 16 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं. इंग्लैंड को दूसरी पारी में अब तक 126 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है.
इंग्लैंड का स्कोर 300 रन के पार
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. ओली पोप शतक लगाकर क्रीज पर जमे हैं. रेहान अहमद उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं. इंग्लैंड की बढ़त 115 रन पहुंच चुकी है.
इंग्लैंड की बढ़त 100 रन के पार
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड ने दूसरी पारी में भारत के खिलाफ 100 रन से अधिक की बढ़त हासिल कर ली है. ओली पोप का साथ देने रेहान अहमद क्रीज पर उतरे हैं.
इंग्लैंड ने छठा विकेट गंवाया, बेन फोक्स आउट
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड ने छठा विकेट गंवाया, अक्षर पटेल ने बेन फोक्स को किया बोल्ड. बेन फोक्स ने 34 रन की पारी खेली. अक्षऱ पटेल ने खतरनाक हो रही साझेदारी को तोड़ा. 275 रन के स्कोर पर इंग्लैंड ने छह विकेट गंवा दिए हैं. इंग्लैंड की टीम को अभी 85 रन की लीड है.
ओली पोप-बेन फोक्स के बीच शतकीय साझेदारी
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: ओली पोप-बेन फोक्स के बीच शतकीय साझेदारी. यह साझेदारी 167 रन में आई है. ओली पोप 115 रन और बेन फोक्स 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड की टीम 70 रन से अधिक रन की बढ़त बना चुकी है.
इंग्लैंड का स्कोर 250 के पार
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड ने 250 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. ओली पोप 106 रन और बेन फोक्स 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है.
ओली पोप ने जड़ा शतक
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: ओली पोप ने जड़ा शतक. इस मैच में शतक लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज है. भारत के खिलाफ उनका दूसरा और ओवरऑल पांचवां शतक है. दूसरी पारी में यह उनका पहला शतक है. इंग्लैंड ने दूसरी इनिंग में 50 रन से अधिक की बढ़त हासिल कर ली है.
ओली पोप- बेन फोक्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप औप बेन फोक्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. यह साझेदारी 107 गेंद में आई है. दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को मैच में बनाए रखा है. ओली पोप 87 रन और बेन फोक्स 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 214 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड की बढ़त 24 रन की हो चुकी है.
इंग्लैंड ने 200 रन का आंकड़ा छूआ
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 200 रन का आंकड़ा छू लिया है. ओली पोप 83 रन और बेन फोक्स 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
इंग्लैंड को मिली बढ़त
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड को दूसरी पारी में मिली बढ़त. इंग्लैंड ने 48 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाए हैं. ओली पोप 77 रन औप बेन फोक्स 10 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच 28 रन की साझेदारी हो चुकी है.
टी ब्रेक का समय, इंग्लैंड का स्कोर-172/5
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: टी ब्रेक तक इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में पांच विकेट गंवा दिए हैं. टी ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 172 रन है. ओली पोप 67 रन और बेन फोक्स 02 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड की टीम भारत की पहली पारी की बढ़त से 18 रन पीछे है.
बेन स्टोक्स आउट, इंग्लैंड के पांच विकेट गिरे
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी, बेन स्टोक्स छह रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने. 163 रन के स्कोर पर इंग्लैंड ने पांचवां विकेट गंवा दिया है.
ओली पोप का अर्धशतक
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 54 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया है.
इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा, बेयरस्टो आउट
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा, जॉनी बेयरस्टो 10 रन की पारी खेलकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए. 140 रन के स्कोर पर इंग्लैंड ने चौथा विकेट खो दिया है. अब बेन स्टोक्स बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
ड्रिंक्स ब्रेक का समय
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: ड्रिंक्स ब्रेक का समय. इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 131 रन बनाए हैं. ओली पोप 42 रन और जॉनी बेयरस्टो 05 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
जो रूट बुमराह का शिकार बने, इंग्लैंड को तीसरा झटका
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका, जो रूट बुमराह का शिकार बने. बुमराह को दूसरी सफलता. जो रूट सिर्फ दो रन की पारी खेलकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. 117 रन के स्कोर पर इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवा दिए हैं.
इंग्लैंड को दूसरा झटका, बेन डकेट बुमराह का शिकार बने
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड ने 113 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया है. बेन डकेट 47 रन की पारी खेलकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए.
इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचा. बेन डकेट और ओली पोप ने इंग्लैंड की पारी को संभाल लिया है.
बेन डकेट-ओली पोप के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: बेन डकेट (39 रन) और ओली पोप (23) के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है. यह साझेदारी सिर्फ 44 गेंद में आई है.
लंच ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर-89/1
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की है. लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए हैं. बेन डकेट 38 रन और ओली पोप 16 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच 44 रन (34 गेंद) की साझेदारी हो चुकी है. इंग्लैंड की टीम भारत की पहली पारी की बढ़त से 101 रन पीछे है.
इंग्लैंड का स्कोर 50 रन के पार
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. जैक क्रॉली के आउट होने के बाद बेन डकेट का साथ देने ओली पोप क्रीज पर उतरे हैं.
इंग्लैंड को पहला झटका
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड को दूसरी पारी में 45 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है. अश्विन ने जैक क्रॉली को भेजा पवेलियन. जैक क्रॉली ने 31 रन की पारी खेली. स्लिप में रोहित शर्मा ने लपका कैच.
इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: बेन डकेट और जैक क्रॉली ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई है. सात ओवर में इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 33 रन बनाए हैं.
इंग्लैंड की पारी की शुरुआत
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी. बेन डकेट और जैक क्राउली क्रीज पर हैं. जसप्रीत बुमराह भारत के लिए पहला ओवर कर रहे हैं.
भारतीय टीम 436 रन पर सिमटी
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: भारतीय टीम पहली पारी में 436 रन पर सिमटी. अक्षर पटेल (44) के रुप में भारत ने आखिरी विकेट गंवाया. रेहान अहमद ने लिया आखिरी विकेट. भारत को पहली पारी में 190 रन की लीड मिली है. भारतीय टीम दूसरे दिन के स्कोर में सिर्फ 15 रन जोड़ सकी और तीन विकेट गंवाए.
जो रूट हैट्रिक से चूके
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: जो रूट हैट्रिक से चूके, मोहम्मद सिराज ने गेंद को डिफेंड किया.
बुमराह खाता भी नहीं खोल सके
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: भारत ने नौवां विकेट गंवाया, जसप्रीत बुमराह खाता भी नहीं खोल सके. जो रूट ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए. रूट को चौथी सफलता मिली है. जो रूट हैट्रिक पर
रविंद्र जडेजा शतक से चूके
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: रविंद्र जडेजा शतक से चूके, भारत ने आठवां विकेट गंवाया. जडेजा 87 रन की पारी खेलकर जो रूट का तीसरा शिकार बने. भारत ने 436 रन के स्कोर पर आठवां विकेट खोया है.
भारत की धीमी शुरुआत
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: पहले आधे घंटे के खेल में भारत ने धीमी शुरुआत की है. पहले आठ ओवर में भारत ने सिर्फ छह रन बनाए हैं. जडेजा 86 रन और अक्षर 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
भारत vs इंग्लैंड, तीसरे दिन का खेल शुरू
IND VS ENG 1st Test Day 3 Live: तीसरे दिन के खेल की शुरूआत हो चुकी है. रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल क्रीज पर उतर चुके हैं. इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ओवर की शुरुआत करेंगे.