• Home
  • News
  • IND VS ENG: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म

IND VS ENG: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म

इंग्लैंड को आखिरी दिन मैच और श्रृंखला जीतने के लिये 35 रन और भारत को चार विकेट की जरूरत थी, सिराज ने आखिरी चार में से तीन विकेट चटकाकर भारत को छह रन से अविस्मरणीय जीत दिलाई.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 04, 2025, 02:06 PM IST

Published On Aug 04, 2025, 02:06 PM IST

Last UpdatedAug 04, 2025, 02:06 PM IST

Siraj

Siraj

India vs England: भारतीय टीम ने ओवल में खेले गए पाचवें टेस्ट में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया है. खेल के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन बनाने थे और उसके चार विकेट शेष थे. सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की और इंग्लैंड की दूसरी पारी को 367 रन पर समेट दिया. सिराज ने दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए.

इंग्लैंड को आखिरी दिन मैच और श्रृंखला जीतने के लिये 35 रन और भारत को चार विकेट की जरूरत थी, सिराज ने आखिरी चार में से तीन विकेट चटकाकर भारत को छह रन से अविस्मरणीय जीत दिलाई, उन्होंने दूसरी पारी में 30.1 ओवर में 104 रन देकर पांच विकेट चटकाए.

Follow Updates here:

IND VS ENG: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म

IND VS ENG: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, मोहम्मद सिराज ने एटकिंसन  को किया बोल्ड. सिराज को दूसरी पारी में पांचवीं सफलता मिली है. सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म

IND VS ENG 5th Test Day 5 Live: इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा, जीत से एक विकेट दूर है भारत

IND VS ENG 5th Test Day 5 Live: इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा, जोश टंग प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. जीत से एक विकेट दूर है भारत

IND VS ENG 5th Test Day 5 Live: इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा, जेमी ओवरटन सिराज का शिकार बने

IND VS ENG 5th Test Day 5 Live: इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा, जेमी ओवरटन सिराज का शिकार बने. जीत से दो विकेट दूर है टीम इंडिया.

IND VS ENG 5th Test Day 5 Live: इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा, जेमी स्मिथ आउट

IND VS ENG 5th Test Day 5 Live: इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा, जेमी स्मिथ दो रन की पारी खेलकर आउट, मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल ने लपका कैच

IND VS ENG 5th Test Day 5 Live: जेमी ओवरटन ने दो लगातार गेंदों पर लगाए दो चौके

IND VS ENG 5th Test Day 5 Live: जेमी ओवरटन ने प्रसिद्ध कृष्णा की  दो लगातार गेंदों पर लगाए दो चौके. इंग्लैंड जीत से अब 27 रन दूर है.

IND VS ENG 5th Test Day 5 Live: इंग्लैंड जीत से 35 रन से दूर, भारत को चाहिए चार विकेट, ओवल में रोमांचक मुकाबला

IND VS ENG 5th Test Day 5 Live: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेला जा रहा पांचवां टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. हैरी ब्रूक ( 98 गेंद में 111 रन) और जो रूट (152 गेंद में 105 रन) की शतकीय पारियों के बाद दिन के आखिरी सत्र में प्रसिद्ध कृष्णा (109 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (95 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारतीय टीम के कुछ उम्मीदें बाकी है. खेल के पहले घंटे में नतीजा निकलना तय है, मगर बाजी कौन मारेगा, इस पर नजरें होगी. भारतीय टीम को जीत के लिए चार विकेट चाहिए, वहीं इंग्लैंड को सिर्फ 35 रन बनाने थे. दोपहर 3.30 बजे पांचवें दिन के खेल की शुरुआत होगी.

Editor's Pick