- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs England: No bowling, No Batting, No Catch for Adil Rashid in Lord’s Test, registers an absurd record
लॉर्ड्स टेस्ट में बिना कुछ किए आदिल राशिद के नाम दर्ज अनूठा रिकॉर्ड
इस जीत में इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद के नाम अनूठा रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
Published On Aug 13, 2018, 05:30 PM IST
Last UpdatedAug 13, 2018, 05:30 PM IST
Adil Rashid © Getty Images
इंग्लैंड ने भारतीय टीम को लॉर्ड्स टेस्ट में धूल चटाते हुए पारी और 159 रन की धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई। इस जीत में इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद के नाम अनूठा रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
पढ़ें:- लॉर्ड्स में शर्मनाक हार के बाद ट्विटर पर उड़ रहा टीम इंडिया का मजाक
लंदन के लॉर्ड्स में सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत की पहली पारी 107 जबकि दूसरी 130 रन पर समेट दी। इंग्लैंड ने पहली पारी 396 रन बनाकर घोषित की थी और उसे दोबारा बल्लेबाजी करने की जरूरत ही नहीं पड़ी। वैसे इंग्लैंड की टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी मौजूद रहा जिसने कुछ भी नहीं किया फिर भी उसके नाम अनूठा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
Adil Rashid showing all the haters that he can not just be selected by England but also can go unnoticed throughout the match. Bit of a magician. #ENGvIND
— Ashish C Bardapurkar (@riquelme08) August 12, 2018
इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद ने न तो इस मैच में गेंदबाजी की और न ही बल्लेबाजी। इतना ही नहीं फील्डिंग के दौरान भी उन्होंने ना तो कोई कैच पकड़ा और ना ही किसी बल्लेबाज को रन आउट किया। इसका मतलब यह हुआ कि राशिद मैदान पर तो मौजूद थे लेकिन उनका टीम की जीत में कोई योगदान नहीं नजर आया।
पढ़ें:- फ्लॉप रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर अश्विन ने बनाया ये रिकॉर्ड
इसके साथ ही आदिल राशिद दुनिया के 14वां ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिनको प्लेइंग इलेवन में रहने के बाद भी कुछ करने का मौका नहीं मिला। ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के अकेले खिलाड़ी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड की तरफ से एक टेस्ट मैच खेलने के लिए खिलाड़ी को लगभग 11 लाख 10 हजार की फीस दी जाती है।