- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs England ODI: Eoin Morgan says it’s hard to beat India at home
"भारत को घरेलू मैदान पर हराना आसान नहीं होगा": इयॉन मॉर्गन
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में नए जोश के साथ उतरेंगी इंग्लैंड टीम, टेस्ट में हार का लेगी बदला।
Published On Jan 09, 2017, 10:43 AM IST
Last UpdatedJan 09, 2017, 10:43 AM IST

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज 15 जनवरी से शुरू होने वाली है। वहीं बुरी तरह टेस्ट सीरीज हार चुकी इंग्लैंड टीम इस बार वापसी करना चाहेगी। इंग्लैंड टीम के वनडे कप्तान इयॉन मॉर्गन ने कहा कि टीम इंडिया को घर में हराना काफी मुश्किल होगा लेकिन वह इस चुनौती के लिए तैयार हैं। मॉर्गन वनडे सीरीज से पहले अभ्यास मैच में भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा, हां, मै इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। भारत के खिलाफ भारत में खेलना बेहतरीन अनुभव होता है। वह एक मजबूत टीम हैं और उन्हें घर में हराना मुश्किल है। और यह हमारे लिए एक चुनौती होगी जिसे हम पूरा करना चाहेंगे।” ये भी पढ़ें:इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम बार कप्तानी करते नजर आएंगे एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी से हटने के बाद यह पद विराट कोहली संभालेंगे। कोहली अब टेस्ट समेत सभी प्रारूपों में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। अब विराट के सामने भी चुनौती होगी टेस्ट से अलग वनडे और टी20 जैसे प्रारूपों की कप्तानी करना। मॉर्गन का मानना है कि इस सीरीज से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा। वहीं उप कप्तान जोस बटलर का भी कहना है कि वनडे सीरीज टेस्ट सीरीज के अलग होगी। उन्होंने कहा, “हां थोड़ा बहुत फर्क तो जरूर होगा। पहले खेलने से हमें परिस्थितियों का अच्छा अंदाजा हो गया है। लेकिन वनडे मैच एकदम अलग होंगे, हमारी टीम भी एकदम अलग होगी। आप जब भी नई जगह खेलने आते हो आपको स्थिति के हिसाब से संतुलन बनाना पड़ता है। वहीं विराट कोहली के वनडे टीम की कप्तानी करने की बात पर मॉर्गन ने कहा, “वह स्वाभाविक उत्तराधिकारी है। एक बात जो हम करेंगे वह यह कि विपक्षी टीम पर ध्यान न देकर अपनी टीम पर फोकस करेंगे।” टेस्ट सीरीज से पहले भी इंग्लैंड के कोच ने यही कहा था कि वह टीम इंडिया पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे और उसका खामियाजा इंग्लैंड को मिला। उम्मीद है कि इस बार वह अपनी गलती को दोहराएंगे नहीं। इस सीरीज का पहला वनडे पुणे में खेला जाना है। इस बारें में बटलर ने कहा कि हर मैच के लिए उन्हें काफी तैयारी करनी पड़ती है। ये भी पढ़ें:महेंद्र सिंह धोनी के बिना कैसा होगा भारतीय क्रिकेट
वहीं उन्होंने दो अभ्यास मैचों के बारे में बात करते हुए कहा, “भारत में खेलना काफी कठिन है। हम भाग्यशाली हैं कि हमें यहां आकर खेलने का मौका मिला है, यह दर्शकों के सामने खेलने के लिए सबसे उपयुक्त जगह है।” उन्होंने आगे कहा कि सभी खिलाड़ी इस सीरीज को खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं।