- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs England ODI Head to Head Record, Who has bet
ENG vs IND: हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी, इंग्लैंड में तस्वीर उलट
भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार से तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज में वाइट वॉश के बाद भारतीय टीम इस फॉर्मेट में कुछ खास करना चाहेगी.
Published On Jul 13, 2026, 10:56 AM IST
Last UpdatedJul 13, 2026, 10:56 AM IST
Shubman Gill and Harry Brook
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी. सीरीज का पहला मैच बर्मिंगम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत को करारी हार मिली. और अब टीम इंडिया चाहेगी कि वनडे इंटरनेशनल में उस हार का बदला लिया जाए.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशल में भारत का रिकॉर्ड कमाल का है. भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक कुल 110 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें से भारत के नाम 61 और इंग्लैंड के नाम 44 जीत हैं. 2 मुकाबले टाई रहे हैं. और तीन मैच ऐसे भी रहे हैं जिनका कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. हां, आप अगर इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों की बात करें तो इसमें तस्वीर का दूसरा रुख दिखाई देता है. भारत और इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड में कुल 44 मैच हुए हैं और इनमें से भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 23 मैच जीते हैं. एक मैच टाई रहा है और 2 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकला.
भारत का प्रदर्शन टी20 सीरीज में अच्छा नहीं रहा. खास तौर पर टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत खराब रहा. दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया उसकी खूब आलोचना हुई. और मंगलवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज में बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जरूर होगी. वनडे सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाजों की एंट्री हो रही है. और इससे टीम इंडिया को फायदा जरूर होगा. टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी.
वनडे सीरीज में तेज गेंदबाजी की अगुआई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे. बुमराह का साथ देने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार को चुना गया है. हर्षित चोट के चलते वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव संभालते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि रवि बिश्नोई को भी टीम में शामिल किया गया है. वरुण चक्रवर्ती चोट के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.
पहला मैच 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंगम में दोपहर 3:30 बजे (IST) से होगा.
दूसरा मैच 16 जुलाई को सोफिया गार्डन, कार्डिफ में शाम 5:30 बजे (IST) से होगा.
तीसरा व आखिरी मैच 19 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे (IST) लॉर्ड्स में होगा.
इंग्लैंड टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टंग
भारत टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, केएल राहुल, इशान किशन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़