- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs England ODI series Schedule, Squad and Predicted Playing 11
ODI में लगेगा T20I के जख्मों पर मरहम?, रो-को की एंट्री से मजबूत हुई टीम इंडिया, कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन!
भारत और इंग्लैंड के बीच अब वनडे सीरीज में मुकाबला होगा. टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वाइट वॉश होने के बाद भारतीय टीम पर खासा दबाव है.
Published On Jul 13, 2026, 08:42 AM IST
Last UpdatedJul 13, 2026, 08:42 AM IST
भारत को अब वनडे में पेश करनी होगी चुनौती (फोटो- IANS)
पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड. भारतीय टीम को जीत का दीदार नहीं हुआ. मैदान बदले. साथ ही टीम में भी कई बदलाव हुए. लेकिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम कोई मुकाबला नहीं जीत सकी. पहले आयरलैंड में टीम दोनों टी20 इंटरनेशनल मैच हारी. और इसके बाद इंग्लैंड में खेले गए पांच टी20 इंटरनेशनल में टीम को चार में हार मिली. सीरीज का पहला मैच मौसम की भेंट चढ़ गया. यानी बीते सात टी20 इंटरनेशनल में से एक भी मैच का नतीजा भारत के पक्ष में नहीं गया है.
अब 14 जुलाई, मंगलवार से भारत और इंग्लैडं के बीच तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है. और भारतीय टीम और फैंस को उम्मीद होगी कि इस सीरीज में वह बेहतर खेल दिखा पाएगी.
सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंगम में दोपहर 3:30 बजे (IST) से होगा.
दूसरा मैच 16 जुलाई को सोफिया गार्डन, कार्डिफ में शाम 5:30 बजे (IST) से होगा.
तीसरा व आखिरी मैच 19 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे (IST) लॉर्ड्स में होगा.
भारतीय टीम को वनडे सीरीज में कई अनुभवी खिलाड़ियों का साथ मिलेगा. टीम के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में वापसी करेंगे. इसके साथ ही गेंदबाजी में बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव को भी टीम में जगह मिली है.
भारतीय टीम की बल्लेबाजी को भी कप्तान शुभमन गिल के साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा का अनुभव मिलेगा. इनके आने से अभी तक संघर्ष करती हुई दिख रही भारतीय टीम को काफी सहारा मिलने की उम्मीद है. मिडल-ऑर्डर में श्रेयस अय्यर का साथ केएल राहुल देंगे. वहीं ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भी इस दल का हिस्सा बनाया गया है. हालांकि टी20 सीरीज में उन्हें एक ही मैच खेलने का मौका मिला था.
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत लचर रहा. टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग भी काफी सवालों के घेरे में रही. टीम ने कई कैच छोड़े जिसकी वजह से उसे काफी नुकसान हुआ. भारतीय टीम के इंग्लैंड और आयरलैंड में खराब प्रदर्शन की समीक्षा भी की जानी है. और खबर है कि इसके बाद कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्यों पर BCCI ऐक्शन ले सकती है.
इंग्लैंड टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टंग
भारत टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, केएल राहुल, इशान किशन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़
भारत की संभावित एकादश
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, शिवम दूबे, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव