ओवल टेस्ट के दौरान याद किया गया भारतीय सैनिकों का योगदान

भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे पांचवें टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली, जो रूट ने खादी से बना खास पॉपी फूल का चिन्ह पहना।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 09, 2018, 08:06 PM IST

Published On Sep 09, 2018, 08:06 PM IST

Last UpdatedSep 09, 2018, 08:06 PM IST

फोटो साभार: Twitter

टीवी पर भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहा पांचवां टेस्ट मैच देख रहे दर्शकों ने लंच ब्रेक के दौरान मैदान पर खाकी वर्दी पहने कुछ लोगों को क्रिकेट खेलते देखा होगा। आप सोच रहे होंगे कि अंतर्राष्ट्रीय मैच के बीच ये पुरानी सी वर्दी और लकड़ी के बॉक्स का विकेट लेकर कौन लोग खेल रहे हैं। दरअसल केनिंगटन ओवल के मैदान पर ये मैच प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सैनिको के योगदान की याद में रखा गया था।

ओवल टेस्ट के लंच ब्रेक के दौरान खेले गए खास मैच में रॉयल ब्रिटिश लीजन फोर्स ने सर्रे सीसीसी के साथ मिलकर हिस्सा लिया। इतना ही नहीं दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम में रॉयल मेनेचेस्टर रेजिमेंट और भारतीय सेना की सिख रेजीमेंट के बीच वेस्टर्न फ्रंट पर खेले गए मैच को दोहराया जाएगा।

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान लाखों भारतीय सैनिकों ने ब्रिटिश सेना के साथ मिलकर यूरोपीय, भूमध्यसागरीय और मध्य पूर्व क्षेत्रों में मोर्चा संभाला था। करीबन 62,000 सैनिक शहीद हुए थे और 67,000 घायल होकर लौटे थे। टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले भारत और इंग्लैंड के कप्तान विराट कोहली और जो रूट ने खादी से बना पॉपी का फूल अपने ब्लेजर्स पर पहना था। कोहली और रूट इस खास प्रतीक को पहनने वाले पहले शख्स हैं। रॉयल ब्रिटिश लीजन इस प्रतीक को ब्रिटिश एशियन कम्युनिटी में बांटेगी।

Editor's Pick