add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

साउथम्‍पटन टेस्‍ट: क्रिस वोक्‍स, ओली पोप बाहर; इन्‍हें मिली प्‍लेइंग इलेवन में जगह

30 अगस्‍त से साउथम्‍पटन में भारत और इंग्‍लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्‍ट खेला जाना है।

user-circle cricketcountry.com Written by Sandeep Gupta
Last Updated on - August 29, 2018 6:29 PM IST

भारत और इंग्‍लैंड के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार से शुरू होना है। भारतीय टीम के द्वारा अपने अगले दो मैचों के लिए टीम का ऐलान करने के बाद साउथम्‍पटन टेस्‍ट से एक दिन पहले अब इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी इस मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

इंग्‍लैंड ने इस मैच के लिए टीम में दो बदला किए हैं। चोटिल क्रिस वोक्‍स की जगह प्‍लेइंग इलेवन में सरे काउंटी टीम की तरफ से खेलने वाले सैम कर्रन को शामिल किया गया है। वहीं, युवा बल्‍लेबाज ओली पोप की जगह स्पिनर मोइन अली को टीम में शामिल किया गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उंगली की चोट से जूझ रहे जोनी बेयरस्‍टो भी साउथम्‍पटन टेस्‍ट का हिस्‍सा होंगे। उन्‍हें बतौर बल्‍लेबाज टीम में शामिल किया गया है। बेयरस्‍टो की जगह जोस बटलर विकेटकीपिंग की जिम्‍मेदारी संभालेगे। मोइन अली ने हाल ही में इंग्‍लैंड की क्रिकेट लीग टी-20 ब्‍लास्‍ट में शानदार शतकीय पारी खेलने के साथ-साथ विकेट भी निकाले थे। माना जा रहा है इसी परफॉर्मेंस का इनाम मोइन अली को टीम में शामिल कर दिया गया है।

 

इंग्‍लैंड का प्‍लेइंग इलेवन

एलिस्‍टर कुक, कीटन जेनिंग्‍स, जो रूट (कप्‍तान), जोनी बेयरस्‍टो, बेन स्‍टोक्‍स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कर्रन, आदिल राशिद, स्‍टुअर्ट ब्रॉड, जेम्‍स एंडरसन।