- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs england shikhar dhawan and rohit sharma will definitely open in odis 4509632
India vs England: विराट कोहली का खुलासा, वनडे सीरीज में सलामी बल्लेबाजी करेंगे रोहित शर्मा-शिख
भारतीय टीम के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों में खेले थे।
Published On Mar 22, 2021, 05:20 PM IST
Last UpdatedMar 22, 2021, 05:20 PM IST
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने साफ कहा है कि 50 ओवर फॉर्मेट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ही टीम इंडिया की पारी की शुरुआत करेंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम ने रोहित, धवन, कोहली समेत केएल राहुल को इशान किशन को सलामी बल्लेबाजी का मौका दिया था। हालांकि वनडे फॉर्मेट में भारतीय कप्तान ने रोहित-धवन की जोड़ी को स्थाई बताया है।
मंगलवार को शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोहली ने कहा, “शिखर धवन और रोहित शर्मा निश्चित तौर पर पारी की शुरुआत करेंगे। जब वनडे क्रिकेट बात आती है, इस बात में कोई दोराय नहीं है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है।”
इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए पांचवें टी20 मैच में रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान कोहली ने ना केवल पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी बनाई बल्कि 80 रनों की नाबाद पारी भी खेली।
जिसके बाद कोहली ने कहा कि वो इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में भी सलामी बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। भारतीय कप्तान ने बताया कि उनका ये कदम सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज को टीम में फिट करने के लिए था।
कोहली ने कहा, “जैसे कि रोहित ने कहा, ये एक रणनीतिक फैसला था लेकिन हमने साथ में बल्लेबाजी करने का आनंद लिया और हमने इसके प्रभाव को भी देखा। इस बात की गारंटी नहीं है कि भविष्य में भी ऐसा ही होगा। मैं सभी विकल्प खुले रखने के लिए मैं आईपीएल में भी सलामी बल्लेबाजी करूंगा।”
भारतीय कप्तान ने आगे कहा, “अब मैं सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपनी भूमिका को समझना चाहता रहूं ताकि मैं सूर्या जैसे खिलाड़ियों के लिए स्लॉट खाली रख सकूं। मुझे वो हर भूमिका निभाने के लिए तैयार रहना चाहिए जिसकी टीम को जरूरत है। हम विश्व कप के करीब आने पर इसे लेकर फैसला करेंगे।”