×

सिंगर मिक जैगर हर शतक और पांच विकेट हॉल पर दान करेंगे £20,000

भारत और इंग्‍लैंड के बीच टेस्‍ट सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार से खेला जाना है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - September 6, 2018 6:50 PM IST

ओवल टेस्‍ट के लिए भारत और इंग्‍लैंड ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। भारतीय टीम आखिरी मैच जीत के साथ अपना इंग्‍लैंड दौरा खत्‍म करना चाहेगी, जबकि इंग्‍लैंड टेस्‍ट में 12 हजार से ज्‍यादा रन बनाने वाले एलिस्‍टर कुक को जीत के साथ रिटायरमेंट का तोहफा देना चाहेगी।

सीरीज के आखिरी टेस्‍ट मैच को सिंगर मिक जैगर ने और भी दिलचस्‍प बना दिया है। रोलिंग स्‍टोन ग्रुप से जुड़े जैगर ने ऐलान किया है कि ओवल टेस्‍ट के दौरान खिलाड़ी जितनी बार भी शतक और पांच विकेट हॉल लेंगे तो वो 20 हजार पाउंड दान देंगे। इसी तरह खिलाड़ी के अर्धशतक और तीन विकेट हॉल लेने पर वो 10 हजार पाउंड दान देंगे।

म्‍यूजिक के अलावा मिक जैगर को क्रिकेट का बड़ा प्रशंसक माना जाता है। ईएसपीएन क्रिकइनफो से बातचीत के दौरान मिक जैगर ने कहा, “मैं इंग्‍लैंड में पैदा हुआ हूं इसलिए जाहिर तौर पर मैं इंग्‍लैंड क्रिकेट का बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे लगता है कि ये चैरिटी का बेहद मजेदार तरीका है।”

TRENDING NOW

जैगर ने कहा, “मेरे द्वारा दान की गई राशि चांस टू शाइन नामक एनजीओ को दी जाएगी। चांस टू शाइन स्‍टेट और स्‍कूल स्‍तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।” बताया जाता है कि साल 2005 में इस संस्‍था के बनने के बाद ये करीब 40 लाख युवाओं को क्रिकेट खेलने में मदद कर चुकी है