कंगारू दिग्‍गज बोले - विराट कोहली हैं मौजूदा युग के सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाज

भारत और इंग्‍लैंड के बीच लॉर्ड्स में आज से सीरीज का दूसरा टेस्‍ट मैच खेला जाना है।

Edited By : Sandeep Gupta |Aug 09, 2018, 05:25 PM IST

Published On Aug 09, 2018, 05:25 PM IST

Last UpdatedAug 09, 2018, 05:25 PM IST

virat kohli © Getty Image

बर्मिंघम में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम के सभी बल्‍लेबाज रन बनाने के लिए जूझते रहे, लेकिन विराट कोहली एकलौते ऐसे खिलाड़ी थे जिन्‍होंने एक छोर को मजबूती से संभाले रखा। पहली बारी में सभी बल्‍लेबाज सस्‍ते में आउट हो गए। विराट कोहली ने पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों के साथ मिलकर कप्‍तानी पारी खेली। 149 रनों की पारी की मदद से विराट ने पहली पारी में भारत को इंग्‍लैंड के स्‍कोर से पिछड़ने नहीं दिया। दूसरी पारी में भी टीम के फेल होने के बावजूद विराट ने अर्धशतकीय पारी खेली।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/shakib-al-hasan-might-skip-asia-cup-due-to-finger-surgery-733810″][/link-to-post]

स्‍टीव स्मिथ से आगे हैं विराट कोहली

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्‍ट्रेलिया को विश्‍व कप जिताने वाले पूर्व बल्‍लेबाज स्‍टीव वॉ का मानना है कि विराट कोहली क्रिकेट के मौजूदा युग के सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाज हैं। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बातचीत के दौरान स्‍टीव वॉ ने ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ से उपर विराट कोहली को जगह दी। हाल ही में विराट ने स्मिथ को पछाड़ते हुए आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में पहले नंबर पर जगह बनाई है। इससे पहले साल 2011 में सचिन तेंदुलकर टेस्‍ट रैंकिंग में पहले नंबर पर जगह बनाने वाले भारतीय थे।

विराट कोहली की तकनीक लाजवाब

स्टीव वॉ ने कहा, “मेरी नजर में स्‍टीव स्मिथ रन बनाने के लिए हमेशा भूखा नजर आता है, लेकिन अगले 12 महीने तक वो क्रिकेट नहीं खेलेगा। ऐसे में विराट कोहली इस वक्‍त का सबसे बेहतरीन बल्‍लेबाज है। ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, विवियन रिचर्ड,जावेद मियांदाद सभी अपने समय के महान खिलाड़ी रहे हैं, जिन्‍होंने क्रिकेट को आगे बढ़ाया।”

स्‍टीव वॉ ने कहा, “मेरी नजर में विराट कोहली के पास बल्‍लेबाजी की सबसे बेहतर तकनीक है। विराट और ए‍बी डिविलियर्स दोनों की काफी अच्‍छी तकनीक से क्रिकेट खेलते हैं। अब एबी डिविलियर्स नहीं खेलते हैं। ऐसे में विराट इस समय के सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाज हैं।”

Editor's Pick