- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs England : Stuart Broad surpasses Richard Hadlee’s record of test wickets
स्टुअर्ट ब्रॉड ने धवन को आउट कर दिग्गज हेडली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने शिखर धवन को एलबीडब्लयू आउट कर हासिल की ये उपलब्धि।
Published On Sep 09, 2018, 04:43 PM IST
Last UpdatedSep 09, 2018, 04:43 PM IST
Stuart-Broad © Getty Images
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारत के खिलाफ ओवल में जारी सीरीज के 5वें और अंतिम टेस्ट मैच में अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। ब्रॉड ने ये रिकॉर्ड भारतीय ओपनर शिखर धवन को आउट कर बनाया।
32 साल के इस तेज गेंदबाज ने ओवल टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी के दूसरे ओवर में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को एलबीडब्ल्यू आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपना 432वां शिकार पूरा किया। ब्रॉड ने ये उपलब्धि 123वें टेस्ट में हासिल की।
Out! Broad has a wicket with his first ball to dismiss @SDhawan25 LBW for 3.
With that wicket he overtakes Sir Richard Hadlee into eighth place in the list of Test cricket’s leading wicket-takers.#ENGvIND FOLLOW LIVE https://t.co/LQoNOzv9xA pic.twitter.com/WEgEx4kJ0X
— ICC (@ICC) September 8, 2018
इसके साथ ही ब्रॉड ने न्यूजीलैंड के महान ऑलराउंडर रिचर्ड हेडली को पीछे छोड़ दिया। हेडली के नाम 86 टेस्ट मैचों में 431 विकेट दर्ज हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ब्रॉड 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन टॉप पर हैं। मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों में कुल 800 विकेट लिए हैं।
दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न हैं जिन्होंने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए हैं जबकि भारत के पूर्व कप्तान और लेग स्पिनर अनिल कुंबले 132 टेस्ट में 619 विकेट लेकर तीसरे क्रम पर हैं।
कपिल देव का रिकॉर्ड खतरे में
ब्रॉड भारत के 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। कपिल देव के नाम टेस्ट क्रिकेट में 131 टेस्ट में 434 विकेट दर्ज हैं।