India vs England: सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने इंग्लैंड को दिया 186 रन का लक्ष्य

नंबर-3 पर खेलने उतरे सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 57 रनों की पारी खेली।

Edited By : India.com Staff |Mar 18, 2021, 09:50 PM IST

Published On Mar 18, 2021, 09:50 PM IST

Last UpdatedMar 18, 2021, 09:50 PM IST

शीर्ष क्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (57) के अर्धशतक और श्रेयस अय्यर (37) की शानदार पारी की बदौलत भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टी20 मुकाबले में आठ विकेट पर 185 रन का स्कोर बना लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत को 21 रन के स्कोर पर ही रोहित शर्मा (12) के रूप में पहला झटका लग गया। इसके बाद केएल राहुल (14) और सूर्यकुमार ने दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 42 रन जोड़े। रोहित को जोफ्रा आर्चर ने और राहुल को बेन स्टोक्स ने आउट किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद हालांकि पिछले मैचों में लगातार दो अर्धशतक लगाने वाले कप्तान विराट कोहली (1) इस बार असफल रहे और आदिल राशिद का शिकार बन बैठे। कोहली के आउट होने के बाद सूर्यकुमार ने रिषभ पंत (30) के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन जोड़े।

सूर्यकुमार को सैम कर्रन ने जबकि पंत को आर्चर ने अपना दूसरा शिकार बनाया। सूर्यकुमार ने अपने डेब्यू मैच में 31 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्के लगाए। वह टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने 23 गेंदों पर चार चौके जड़े।

अंत में अय्यर ने 18 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से शानदार पारी खेलकर भारत को आठ विकेट पर 185 रनों तक पहुंचाया। हार्दिक पंडया ने 11, शार्दूल ठाकुर ने नाबाद 10 और वाशिंगटन सुंदर ने चार रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से आर्चर ने 33 रन देकर चार विकेट लिए, जो कि उनके करियर की बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। उनके अलावा राशिद, मार्क वुड, स्टोक्स और कर्रन को एक-एक विकेट मिला।

Editor's Pick