भारत और इंग्लैंड जो जीतेगा सेमीफाइनल, वही बनेगा चैंपियन, यकीन नहीं आंकड़े देख लो
T20 World Cup 2026: भारत और इंग्लैंड जो जीतेगा सेमीफाइनल, वही बनेगा चैंपियन, यकीन नहीं आंकड़े देख लो
5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल खेला जाएगा. यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ेंगी.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 2, 2026 7:23 PM IST
भारत और इंग्लैंड में सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही बनती है चैंपियन
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा.
भारतीय टीम छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है. वहीं लगातार तीसरी बार टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची है. पिछले दोनों मौकों पर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ ही सेमीफाइनल खेली है. इस तरह भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप में लगातार तीसरा सेमीफाइनल होना है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
भारत और इंग्लैंड में जो जीतता है वही बनता है चैंपियन
पिछले दो बार के मैच परिणामों पर नजर डालें तो भारत या इंग्लैंड जिस भी टीम ने सेमीफाइनल जीता है, आगे चलकर वही टीम चैंपियन बनी है.
टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का सामना हुआ था. एडिलेड में हुए इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे. जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 170 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीता था. फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था.
टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में एक बार फिर रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया और बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड आमने-सामने थी. जॉर्जटाउन में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 171 रन बनाए थे. इंग्लैंड की पूरी टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई थी और 68 रन से मैच हार गई. भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था.
भारत और इंग्लैंड दोनों ने 2 बार जीता है टी20 वर्ल्ड कप
भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले दो सेमीफाइनल में विजयी रही टीम चैंपियन बनी है. ऐसे में देखना होगा कि 5 मार्च को होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम इस बार चैंपियन बनकर उभरती है या नहीं. भारत टीम 2007 और 2024 में, जबकि इंग्लैंड 2010 और 2022 में टी20 विश्व कप जीत चुकी है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.