add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

शर्मिला टैगोर: टेस्‍ट सीरीज का नाम पटौदी ट्रॉफी, मैच में नहीं लिया जाता नाम

ईसीबी ने शर्मिला टैगोर को आखिरी टेस्‍ट मैच में टॉफी देने के लिए आमंत्रित किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Sandeep Gupta
Last Updated on - August 12, 2018 11:41 PM IST

भारतीय टीम जब ओवल में सीरीज के आखिरी टेस्‍ट मैच के लिए पहुंचेगी तो वहां अपने जमाने की बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी मौजूद रहेगी। इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से शर्मिला टैगोर को आमंत्रित किया गया है। इस टेस्‍ट सीरीज का नाम पटौदी ट्रॉफी है। सीरीज का नाम इफ्तिखार पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर साल 2007 में रखा गया था।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-2nd-test-day-4-live-cricket-score-streaming-ind-vs-eng-live-score-734834″][/link-to-post]

शर्मिला टैगोर मंसूर अली खान पटौदी की पत्‍नी है। ऐसे में ईसीबी उनके हाथ से विजेता टीम को ट्रॉफी दिलाना चाहता है। शर्मिला टैगोर का मानना है कि ईसीबी ने अबतक ये स्‍पष्‍ट नहीं किया है कि इस सीरीज का नाम पटौदी ट्रॉफी है या फिर द स्‍पीससेवर टेस्‍ट सीरीज है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीरीज के नाम को लेकर शुरू से ही स्‍पष्‍ट नहीं है स्थिति

स्‍पोर्ट्स स्‍टार से बातचीत के दौरान शर्मिला टैगोर ने कहा, ” इस सीरीज का नाम पटौदी ट्रॉफी मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने रखा था, लेकिन ईसीबी और बीसीसीआई की तरफ से नाम को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है। बीसीसीआई ने हमें ये ये स्‍पष्‍ट नहीं किया है कि जब इंग्‍लैंड भारत में खेलेगा तो सीरीज का नाम ‘एंथनी डी मेलो ट्रॉफी’ होगा। इसी तरह भारत के इंग्‍लैंड दौरे पर टेस्‍ट सीरीज का नाम पटौदी ट्रॉफी होगा।”

प्रेजेंटेशन के दौरान नहीं लिया जाता नाम

शर्मिला टैगोर ने साल 2011 के वाक्‍ये को बताते हुए कहा, ” उस वक्‍त भारत के इंग्‍लैंड दौरे पर उनके पति को भी आमंत्रित किया गया था। मैं भी उनके साथ थी। हमें सीरीज जीतने वाली टीम को ट्रॉफी देने के लिए बुलाया गया था। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान एक बार भी पटौदी ट्रॉफी शब्‍द का प्रयोग नहीं किया गया। हो सकता है ईसीबी ने अपने प्रायोजकों से सीरीज के नाम को लेकर स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं की होगी, जिसके कारण ट्रॉफी का नाम नहीं लिया गया।”

TRENDING NOW

दो नामों से हो रही है सीरीज

शर्मिला टैगोर को साल 2014 में भारत के इंग्‍लैंड दौरे के दौरान भी आमंत्रित किया गया था। उस वक्‍त भी सीरीज का नाम नहीं लिया गया। इस वक्‍त स्थिति ऐसी है मानो इस सीरीज एक टीम जीतेगी, लेकिन सीरीज के नाम दो हैं। ये बताया जाना चाहिए कि ये पटौदी ट्रॉफी है या नहीं। शर्मिला टैगोर ने कहा, “सीरीज के नाम में पटौदी ट्रॉफी के साथ-साथ प्रायोजक का नाम डाला जा सकता है। इस बारे में स्थिति स्‍पष्‍ट होनी चाहिए।”