टी-20 सीरीज से पहले भारत को मिली खुशखबरी, बाहर हुआ ये इंग्लिश खिलाड़ी
भारत को इंग्लैंड की धरती पर तीन जुलाई से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।
Published On Jul 03, 2018, 07:46 PM IST
Last UpdatedJul 03, 2018, 07:46 PM IST
Tom Curran (File Photo) © Getty Images
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी टॉम कुरैन भारत के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। टॉम के मंगलवार को दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच तक फिट होने की उम्मीद थी, लेकिन चोट के कारण वो टी-20 के अलावा वनडे सीरीज से भी दूर रहेंगे। टी-20 में उनके स्थान पर बल्लेबाज डेविड मलान को टीम में शामिल किया गया है। वहीं वनडे सीरीज में उनका स्थान उनके भाई सैम कुरैन लेंगे। टॉम द ओवल लौट आए हैं जहां वह सरे और इंग्लैंड की मेडिकल टीम की देखरेख में चोट से उबरने की कोशिश करेंगे।
वह क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स के साथ अभ्यास करेंगे। स्टोक्स गुरुवार को डरहम काउंटी के लिए सिर्फ बल्लेबाज के रूप में उतर सकते हैं। अगर वह इस मैच में बिना किसी परेशानी के खेलते हैं तो अंतिम टी-20 में भारत के खिलाफ उन्हें चुना जा सकता है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लिश टीम में सैम कुरेन ने भाई टॉम की जगह ली।
बता दें कि भारत को इंग्लैंड की धरती पर तीन जुलाई से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। जिसके बाद 12 जुलाई से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। वनडे सीरीज के बाद अगस्त से दोनों देश पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे।
इंग्लैंड की टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली , जॉनी बेयरस्टोव , जेक बॉल , जोस बटलर , सैम कुरेन , एलेक्स हेल्स , लियम प्लंकेट , आदिल राशिद , जो रूट , जैसन रोय , बेन स्टोक्स , डेविड विले , मार्क वुड।