add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Virat Kohli पर अपमानजक ट्वीट के बाद Uttarakhand Police की तरफ से दी गई सफाई, कहा- 'हमारा मकसद तो..'

भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले के दौरान विराट कोहली के शून्‍य पर आउट होने के बाद उत्‍तराखंड पुलिस की तरफ से तंज भरा ट्वीट किया गया था.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 16, 2021 5:33 PM IST

भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) के शून्‍य पर आउट होने के बाद उनके लिए किए गए तंज भरे ट्वीट के मामले में अब उत्‍तराखंड पुलिस की तरफ से सफाई दी गई है. पुलिस महकमे की तरफ से ये साफ किया गया है कि उनका ट्वीट किसी को अपमानित करने के इरादे से नहीं किया गया था बल्कि इसका मकसद सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता फैलाना था.

विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर उत्‍तराखंड पुलिस के विवादस्‍पद ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्‍हें खूब ट्रोल किया गया था. फैन्‍स के निशाने पर आए पुलिस महकमे ने मामला बढ़ता देख उक्‍त ट्वीट को डिलीट कर दिया था. मामला आला अधिकारियों के सामने आने के बाद अब इसपर ट्विटर के माध्‍यम से ही सफाई दी गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उत्‍तराखंड पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर विराट कोहली (Virat Kohli) को टैग करते हुए लिखा गया, “जो हमारा ट्वीट विराट कोहली को लेकर था उसमें हमारा उद्देश्य सड़क सुरक्षा को लेकर जनता को जागरूक करना था. यह एक सामान्य संदेश था, इसमें हमारा किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था.”

बता दें कि विराट (Virat Kohli) के बिना खाता खोले आउट होने के बाद उत्‍तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था, “हेलमेट लगाना ही काफी नहीं. पूरे होशोआवाज में गाड़ी चलाना जरूरी है. वरना कोहली की तरह आप भी शून्‍य पर आउट हो सकते हैं.”

विराट कोहली (Virat Kohli) ने इसके बाद इंग्‍लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम के लिए मैन विनिंग पारी खेली. उन्‍होंने 49 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली. इस दौरान विराट के बल्‍ले से पांच चौके और तीन छक्‍के निकले. विराट इस मैच में बतौर कप्‍तान 12 हजार रन पूरे करने के साथ-साथ वो टी20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में तीन हजार रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर भी बने.