add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इस बार भी टीम इंडिया में अपना डेब्यू नहीं कर पाएंगे Varun Chakravarthy! हैरान करने वाली है वजह

मिस्ट्री स्पिनर के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले वरुण चक्रवर्ती को दूसरी बार टीम इंडिया में मौका मिला है. लेकिन इस बार भी वह अपना डेब्यू नहीं कर पाएंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 1, 2021 10:54 AM IST

अपनी मिस्ट्री स्पिन बॉलिंग से आईपीएल (IPL) में धमाल मचाने वाले युवा स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) को एक बार फिर टीम इंडिया में जगह मिली है. इंग्लैंड के खिलाफ (India vs England T20i Series) 12 मार्च से शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए सिलेक्टर्स ने वरुण को टीम में चुना है. लेकिन लगता है कि इस बार भी टीम इंडिया के लिए उनके डेब्यू का सपना अधूरा ही रह ही जाएगा. खबरों के मुताबिक, इस बार वरुण फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं.

इससे पहले उन्हें आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह मिली थी लेकन तब यह गेंदबाज चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गया था. अगर दूसरी बार भी यह स्पिनर टीम इंडिया का अपना यह चांस मिस कर देता है तो उसके लिए यह अच्छी खबर नहीं होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि वरुण ने कहा कि BCCI ने उन्हें अभी तक इस बारे में औपचारिक जानकारी नहीं दी है. वरुण ने क्रिकबज से बात करते हुए यह बात कही. खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बीसीसीआई ने नए मानक तैयार किए हैं. टीम इंडिया के लिए खेलने से पहले सभी खिलाड़ियों को फिटनेस के इन मानकों पर खरा उतरना जरूरी है.

TRENDING NOW

इसके तहत खिलाड़ियों को 8.50 मिनट में 2 किलोमीटर दौड़ या फिर यो-यो टेस्ट में 17.1 का स्कोर हासिल करना जरूरी है. लेकिन यह मिस्ट्री स्पिनर इन दोनों ही टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाया है. ऐसे में साफ है कि 29 वर्षीय वरुण इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही इस टी20 सीरीज के लिए इस टीम में शामिल नहीं होंगे.

वरुण अपनी चोट से उबरने के दौरान नेशनल क्रिकेट अकैडमी (NCA) में तीन महीने तक रिहैब में थे. एनसीए में वह थ्रो न फेंक पाने की अपनी कमी को दुरुस्त करने पर काम कर रहे थे और फिलहाल वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ आईपीएल के अगले सीजन के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं.