वीरेंद्र सहवाग के टीम इंडिया की तारीफ भरे ट्वीट पर भी भड़क उठे फैन्‍स, दे डाली ये सलाह

भारत और इंग्‍लैंड के बीच सीरीज इस वक्‍त 1-1 से बराबरी पर है.

Edited By : India.com Staff |Mar 16, 2021, 07:15 PM IST

Published On Mar 16, 2021, 07:15 PM IST

Last UpdatedMar 16, 2021, 07:15 PM IST

India vs England: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) को उस वक्‍त फैन्‍स के गुस्‍से का सामना करना पड़ा जब उन्‍होंने विराट कोहली (Virat Kohli) की आलोचना करने के बाद टीम इंडिया की तारीफ में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए.

विराट कोहली पहले मुकाबले में शून्‍य पर आउट हुए थे. उक्‍त मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी आराम दिया गया था. वीरेंद्र सहवाग का कहना था कि वो रोहित के टीम में नहीं होने पर अपना टीवी बंद रखना पसंद करेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद दूसरे टी20 मुकाबले में भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) नहीं खेले लेकिन भारत की जीत के बाद वीरू टीम की तारीफ करते नजर आए. फैन्‍स ने वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के यू-टर्न के बाद उन्हें लेकर मीम्‍स बनाने बनाने शुरू कर दिए. आइये हम आपको ऐसे ही कुछ मीम्‍स से रू ब रू कराते हैं.

 

बता दें कि दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने 73 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. वो टीम की जीत सुनिश्चित करने के बाद ही वापस डगआउट में लौटै थे. वहीं डेब्‍यूटेंट इशान किशन ने भी अर्धशतक के साथ अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर की शुरुआत की. भारत ने सात विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम किया.

Editor's Pick