India vs England: क्यों तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर जडेजा को उतारने पर मजबूर हुए कोहली?
इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ हुए नॉटिंघम टेस्ट में धीमी रन रेट की वजह से भारत को मिले चार में से दो अंक काट दिए गए थे।
Written by India.com Staff Last Published on - August 14, 2021 8:48 AM IST
प्लेइंग इलेवन में चार तेज गेंदबाज होने के बावजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को लॉर्ड्स टेस्ट के लिए बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को अटैक में शामिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कोहली ने ये फैसला उस समय लिया जब आसमान में बादल थे और हालात पूरी तरह तेज गेंदबाजों के लायक थे।
इसका कारण पहले टेस्ट में भारत की धीमी ओवर-रेट थी, जिसके कारण उसे ड्रॉ पहले टेस्ट से हासिल चार में से दो अंक काट दिए गए थे।
Add Cricket Country as a Preferred Source
अब जबकि हर टेस्ट मैच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का एक हिस्सा है और दो साल खत्म होने पर तालिका के शीर्ष पर बने रहना अहम है और ऐसे मे एक-एक अंक मायने रखता है। इसका कारण ये है कि यही अंक जुटाकर केवल दो टीमें ही फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
जिन हालात में कोहली ने जडेजा से गेंदबाजी कराई, उनके जैसा एक धीमा गेंदबाज परिस्थितियों के अनुकूल नहीं था, खासकर जहां पिच पर अभी भी घास की पट्टियां थीं और टूट-फूट के छोटे निशान थे।
दूसरे शब्दों में, दोनों सिरों पर तेज गेंदबाजों को लगाने की जरूर थी। लेकिन आईसीसी के नए, ओवर-रेट पर कोई छूट ना देने के फैसले की वजह से कोहली को ऐसा करना पड़ा।
जडेजा को नर्सरी एंड से लाया गया था, ताकि गेंद को लॉर्डस के ऐतिहासिक साइड-वे रिज पर ढलान से नीचे किया जा सके। दिलचस्प बात ये है कि जैसे ही उन्होंने अपना चार ओवर का स्पैल पूरा किया, और मोहम्मद शमी ने उनकी जगह ली, रॉय बर्न्स पगबाधा करार दिए गए।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.