महिला टी20: इंग्‍लैंड ने भारत को 5 विकेट से हरा जीती सीरीज

सीरीज का तीसरा और अंतिम टी-20 मैच 9 मार्च को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 07, 2019, 02:08 PM IST

Published On Mar 07, 2019, 02:08 PM IST

Last UpdatedMar 07, 2019, 02:08 PM IST

Danielle Wyatt © AFP

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद ओपनर डेनियल वेट (नाबाद 64) की अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्‍लैंड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दूसरे टी-20 मैच में 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

पढ़ें: दूसरे टी-20 में इंग्लैंड ने भारत को 111 रनों पर रोका

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गुवाहाटी में गुरुवार को खेले गए इस मैच में भारत की ओर से रखे गए 112 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम ने 5 गेंद बाकी रहते 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए। इंग्‍लैंड की ओर से वेट ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 55 गेंदों पर 6 चौके लगाए।

लॉरेन विनफील्‍ड ने 23 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 29 रन की पारी खेली। भारत की ओर से एकता बिष्‍ट ने सबसे अधिक दो विकेट लिए जबकि दीप्ति शर्मा, राधा यादव और पूनम यादव ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 111 रन बनाए। भारत की ओर से अनुभवी बल्‍लेबाज मिताली राज ने सबसे अधिक 20 रन बनाए जबकि दीप्ति शर्मा और भारती फूलमाली ने 18-18 रन का योगदान दिया।

पढ़ें: रांची में धोनी और कोहली हासिल कर सकते हैं ये खास उपलब्धि

कप्‍तान स्‍मृति मंधाना ने शुरुआत अच्‍छी की लेकिन वो 2 छक्‍कों की मदद से 12 रन बनाकर जल्‍दी पवेलियन लौट गईं। ओपनर हर्लिन देओल ने 21 गेंदों पर 14 रन बनाए। शिखा पांडेय ने तीन रन बनाए जबकि राधा यादव तीन रन पर नाबाद लौटीं। तानिया भाटिया एक रन बनाकर आउट हुईं।

इंग्‍लैंड की ओर से कैथरीन ब्रंट ने सबसे अधिक तीन जबकि लिंसी स्मिथ ने दो विकेट चटकाए। आन्‍या श्रोबसोल और केट क्रॉस के खाते में एक-एक विकेट आए।

Editor's Pick