- क्रिकेट न्यूज़
- News
- INDIA VS IRELAND 1ST T20 : Kuldeep yadav becomes most T20I wickets taker among left arm wrist spinners
आयरलैंड के खिलाफ चाइनामैन गेंदबाज ने लगाया 'चौका', बना ये रिकॉर्ड
कुलदीप यादव ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की जिसकी बदौलत उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
Published On Jun 28, 2018, 05:14 PM IST
Last UpdatedJun 28, 2018, 05:14 PM IST
Kuldeep Yadav © AFP (file image)
भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज के पहले टी-20 मैच में आयरलैंड को 76 रन से हराकर यूके दौरे की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। इस मैच में बल्लेबाजी में जहां ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने हाथ दिखाए वहीं गेंदबाजी में कुलदीप और चहल की जोड़ी ने धमाल मचाया।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-ireland-1st-t20i-kuldeep-yadav-says-the-wicket-was-good-for-batting-722920″][/link-to-post]
डबलिन में बुधवार रात खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने मेजबान आयरलैंड को 76 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 208 रन बनाए थे। जवाब में आयरलैंड की टीम 9 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।
इस मैच में कुलदीप ने अपने चार ओवर के कोटे में एक ओवर मेडन रखते हुए कुल 4 विकेट झटके। टीम के दूसरे स्पिनर युजवेंद्र चहल ने तीन खिलाडि़यों को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने इस दौरे पर पहले ही मैच में बेहतरीन गेंदबाजी कर ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार अपने नाम कर लिया।
इस मैच के दौरान चाइनामैन युवा गेंदबाज कुलदीप ने एक उपलब्धि अपने नाम की। कुलदीप बतौर बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
23 वर्ष के कुलदीप ने 9 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक 16 विकेट लिए हैं। इससे पहले बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर के तौर पर पिछला रिकॉर्ड नीदरलैंड के माइकल रिपोन के नाम पर था। रिपोन ने टी-20 इंटरनेशनल में 15 विकेट हासिल किए थे।