आयरलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की बराबरी की
भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 208 रन बनाए।
Published On Jun 27, 2018, 11:03 PM IST
Last UpdatedJun 27, 2018, 11:03 PM IST
team india © Getty Images (FILE PHOTO)
भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 मैच में 208 रन बनाए। भारत को इस विशाल टोटल तक पहुंचने में उसके सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन और रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। टीम इंडिया ने इस दौरान एक ऐसी उलब्धि हासिल की जिससे वो दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के क्लब में शामिल हो गई है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-ireland-1st-t20i-india-registers-its-5th-highest-total-in-t20i-722817″][/link-to-post]
भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बनाए। ओपनर रोहित शर्मा ने 97 जबकि शिखर धवन ने 74 रन की पारी खेली। रोहित अपने टी-20 करियर के तीसरे शतक से चूक गए।
भारतीय टीम 10वीं बार किसी टी-20 इंटरनेशनल मैच में 200 या उससे अधिक रन बनाने में सफल रही है। इस लिस्ट में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम टी-20 में 11 बार 200 या उससे अधिक का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले नंबर पर है। तीसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम है जिसने 7 बार इस आंकड़े को छूआ है।
भारत ने इस दौरान अपना पांचवां श्रेष्ठ स्कोर भी खड़ा किया। टीम इंडिया का टी-20 में सर्वाधिक टोटल 260 रन है जो उसने श्रीलंका के खिलाफ पिछले वर्ष इंदौर में बनाए थे।