कोहली ने 9 रन पर आउट होकर भी ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने अपने प्‍लेेेेइंग इलेवन में किए 4 बदलाव।

Edited By : Kamlesh Rai |Jun 29, 2018, 09:11 PM IST

Published On Jun 29, 2018, 09:11 PM IST

Last UpdatedJun 29, 2018, 09:11 PM IST

virat kohli © AFP

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली भले ही आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे और अंतिम टी-20 मैच में सस्‍ते में पवेलियन लौट गए हों बावजूद इसके उन्‍होंने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/siddarth-kaul-becomes-74th-indian-player-to-make-t20i-debut-723216″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आयरलैंड ने दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कोहली ने केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत की लेकिन वो आठ गेंदों पर नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सीरीज के पहले टी-20 मैच में कोहली खाता भी नहीं खोल सके थे।

कोहली टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वालों की लिस्‍ट में पाकिस्‍तान के शोएब मलिक को पछाड़कर तीसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं। कोहली के 59 मैचों में कुल 1, 992 रन हो गए हैं। वह दो हजार के आंकड़े से सिर्फ 8 रन दूर हैं।

पाकिस्‍तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक के 98 टी-20 मैचों में 1,989 रन हैं।

कोहली से आगे गुप्टिल और मैक्‍कुलम

टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वालों में टॉप पर न्‍यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल हैं जिनके नाम 75 मैचों में 2,271 रन दर्ज हैं जबकि उनके पूर्व साथी मैक्‍कुलम ने 70 मैचों में 2, 140 रन बनाए हैं।

 

Editor's Pick