IND VS IRE: भारत-आयरलैंड सीरीज की टाइमिंग बदली, जानिए कब शुरु होगा पहला टी20 मैच

भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा. जिसके पहले सीरीज के मुकाबले की टाइमिंग में बदलाव हो गया है. महिला टी20 विश्व कप 2026 की वजह से ऐसा फैसला लिया गया है. आइए नीचे जानते हैं कि अब मैच कितने बजे शुरु होगा.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 25, 2026, 06:36 PM IST

Published On Jun 25, 2026, 06:36 PM IST

Last UpdatedJun 25, 2026, 06:36 PM IST

भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. जिसका पहला मैच 26 और दूसरा 28 जून को होना है. इन दोनों मुकाबले की टाइमिंग बदल दी गई है. पहले मैच 7 बजे से खेला जाना था. लेकिन बदलाव के बाद अब मुकाबला 1 घंटा पहले यानि 6 बजे शुरु होगा. जिसकी जानकारी आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दी है. महिला टी20 विश्व कप 2026 के मैचों में टकराव की वजह से ये फैसला लिया गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच 28 जून शाम 7 बजे खेला जाएगा.

इंग्लैंड सीरीज के समय में पहले हो चुका है बदलाव

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के समय में बदलाव पहले ही हो चुका है. मैनचेस्टर में 4 जुलाई और साउथम्प्टन में 11 जुलाई को खेला जाने वाला मुकाबला 7 बजे शुरु होगा. वहीं बाकी के टी20 मैच 10 बजे से खेले जाएंगे. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ये फैसला इसलिए लिया है. क्योंकि भारत के फैंस इन मैचों का मजा ले सके. आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच के टी20 सीरीज के टाइमिंग में बदलाव हुआ है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में डेब्यू कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो सू्र्यवंशी भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. वैभव ने हाल ही में ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में जबरदस्त पारी खेली थी. श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में 11 गेंदों पर वैभव ने अर्धशतक जड़ दिया था. वहीं आईपीएल 2026 में भी 15 साल के इस खिलाड़ी ने कई ताबड़तोड़ पारियां खेली थी. जिसकी वजह से वैभव को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

Editor's Pick