- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs New Zealand, 1st T20: We were outplayed in all three departments; Says Rohit Sharma
हार के बाद रोहित बोले- हम तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए
पहले टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 80 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
Published On Feb 06, 2019, 05:05 PM IST
Last UpdatedFeb 06, 2019, 05:05 PM IST
Rohit-Sharma @AFP (file image)
भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने तीनों विभाग (गेंदबाजी, फील्डिंग, बल्लेबाजी) में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
पढ़ें: इंग्लैंड लायंस के खिलाफ फॉर्म की तलाश में उतरेंगे केएल राहुल
न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम 19.2 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से सबसे अधिक रन महेंद्र सिंह धोनी ने बनाए। धोनी ने 39 रन का योगदान दिया।
मैच के बाद रोहित ने कहा, ‘ यह बेहद मुश्किल मैच था। हम तीनों विभाग (गेंदबाजी, फील्डिंग, बल्लेबाजी) में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली। हम जानते थे कि 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा। हां, हम पिछले कुछ समय से ऐसे बड़े लक्ष्य जरूर हासिल करते रहे हैं लेकिन तब हमारे पास 8 बल्लेबाज होते थे।’
पढ़ें: न्यूजीलैंड ने भारत पर दर्ज की टी20 की सबसे बड़ी जीत
दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। पहले टी-20 में भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही।
बकौल रोहित, ‘ हम छोटी-छोटी साझेदारी नहीं बना पाए। इसके नहीं बनने पर हमारे लिए मैच मुश्किल हो गया। न्यूजीलैंड ने अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने अच्छी साझेदारी की जिससे बड़ा स्कोर बनाने में उन्हें मदद मिली। अब हमारा सारा ध्यान ऑकलैंड की पिच पर होगा। हमें परिस्थितियां समझकर आगे बढ़ना होगा। टीम के तौर पर हम ऐसे बड़े लक्ष्य को आठ बल्लेबाजों के साथ हासिल करते हुए आ रहे हैं।’