Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 21, 2026 9:27 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की आखिरी तैयारी आज, बुधवार 21 जनवरी से शुरू हो जाएगी. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मैच विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन, नागपुर में खेलेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आती है लेकिन न्यूजीलैंड ने हाल ही में भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया और इसके बाद उसके हौसले बुलंद हैं.
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस मैच में ईशान किशन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. किशन को शुभमन गिल की जगह भारतीय दल में शामिल किया गया है. गिल वनडे और टेस्ट के कप्तान हैं लेकिन उन्हें टी20 टीम में नहीं रखा गया है. अब किशन नंबर तीन पर तिलक वर्मा की जगह बल्लेबाजी करेंगे. वर्मा चोट के चलते नहीं खेल रहे हैं.
भारत के सामने जो सबसे बड़ा सवाल है वह सुर्यकुमार यादव के फॉर्म का है. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव विदर्भ में अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेंगे. लेकिन साल 2025 से उनका फॉर्म बहुत ही खराब रहा है. बीते साल उन्होंने कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ 218 रन ही बनाए हैं. उनका औसत 13.62 का रहा है. और तो और सूर्या ने कोई शतक या अर्धशतक भी नहीं लगाया है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्या का फॉर्म में आना भारत के लिए अहम है.

यह भी साफ है कि अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज संजू सैमसन करेंगे. गिल अब टीम में नहीं हैं और सैमसन अच्छी लय में हैं. ऐसे में इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पास भी मौका होगा कि वह मौकों का पूरा फायदा उठाए. अभिषेक पहली ही गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं.
| मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक-रेट | 100/50 | |
| सूर्यकुमार यादव का T20I करियर | 99 | 93 | 2788 | 35.29 | 163.23 | 4/21 |
| टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद SKY का T20I करियर | 31 | 28 | 448 | 17.92 | 143.13 | 0/2 |
| 1 जनवरी 2025 के बाद से SKY का T20I करियर | 21 | 19 | 218 | 13.62 | 123.16 | 0/0 |
भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है. हार्दिक गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में भारतीय टीम के लिए बहुत अहम हैं. हार्दिक के आने से टीम को संतुलन मिलता है. टीम के पास मौका होता है कि वह अतिरिक्त गेंदबाज या बल्लेबाज को मौका दे सकती है.
नागपुर में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक तापमान शुरुआत में 18 डिग्री रह सकता है और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा यह न्यूनतम 14 डिग्री तक जा सकता है. मैच शाम को सात बजे शुरू होगा. और ऐसे में ओस एक पहलू हो सकती है. तो टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी ताकि ओस से निपटा जा सके.
विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम भारत के सबसे बड़े मैदानों में है. यहां बाउंड्री काफी बड़ी है और ऐसे में स्पिनर्स भी खेल में रहते हैं. यहां पर उठाल रहता है जो सभी तरह के गेंदबाजों के लिए मददगार होता है. यहां स्पिनर्स का औसत 20.87 का है जो भारत में दूसरे नंबर पर बेस्ट है. सिर्फ देहरादून में स्पिनर्स का औसत इससे बेहतर (19.6) है. हालांकि भारत ने उस मैदान पर कोई मैच नहीं खेला है. वहीं स्पिनर्स के इकॉनमी रेट के मामले में यह चौथे नंबर पर है. लखनऊ, देहरादून और कोलकाता के बाद स्पिनर्स सबसे ज्यादा किफायती गेंदबाजी यहीं करते हैं. यहां औसत स्कोर 170 के करीब हो सकता है.
भारत (संभावित): 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 4 ईशान किशन, 5 हार्दिक पंड्या, 6 अक्षर पटेल, 7 रिंकू सिंह, 8 हर्षित राणा, 9 कुलदीप यादव, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड (संभावित): 1 टिम रॉबिन्सन, 2 डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), 3 रचिन रवींद्र, 4 डेरिल मिशेल, 5 ग्लेन फिलिप्स, 6 मार्क चैपमैन, 7 जेम्स नीशम, 8 मिशेल सेंटनर (कप्तान), 9 मैट हेनरी, 10 ईश सोढ़ी, 11 जैकब डफी
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
