दिल्ली में विराट कोहली के रेस्तरां में हुई टीम इंडिया की पार्टी

आर के पुरम में है विराट कोहली का रेस्तरां नुएवा

Edited By : Anoop Dev Singh |Nov 01, 2017, 01:04 PM IST

Published On Nov 01, 2017, 01:04 PM IST

Last UpdatedNov 01, 2017, 01:04 PM IST

विराट कोहली © Getty Images
विराट कोहली © Getty Images

भारतीय टीम को आज न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज करना है जिसका पहला मुकाबला विराट कोहली के घरेलू मैदान दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से एक दिन पहले (मंगलवार) विराट कोहली टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अपने रेस्तरां खाना खिलाने ले गए। टीम इंडिया के कप्तान के रेस्तरां का नाम नुएवा है और ये पॉश इलाके आर के पुरम में है।

विराट कोहली के रेस्तरां में टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल पहुंचे। के एल राहुल, केदार जाधव और हार्दिक पांड्या ने भी कप्तान विराट कोहली के लजीज खाने का लुत्फ उठाया। विराट कोहली ने अपने रेस्तरां की तस्वीर भी ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। दरअसल विराट के रेस्तरां में शिखर धवन की शादी की सालगिरह मनाई गई। शिखर धवन की शादी की 5वीं सालगिरह 30 अक्टूबर को थी जिसे कल विराट के रेस्तरां में मनाया गया, इस मौके पर शिखर धवन ने केक भी काटा। पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एम एस धोनी भी विराट कोहली के रेस्तरां में पहुंचे। जहां उन्हें फैंस ने घेर लिया और उनके साथ तस्वीरें खिंचाई। एम एस धोनी पूरे होटल के साथ फोटो खिंचवाई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

 

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/10-facts-about-indian-fast-bowler-ashish-nehra-650572″][/link-to-post

कैसा है विराट कोहली का रेस्तरां ?
आपको बता दें विराट कोहली का रेस्तरां आर के पुरम में है और यहां यूरोपीय, दक्षिण अमेरिकी, पेरू का खाना मिलता है। हालांकि यहां जाना थोड़ा जेब पर भारी पड़ता है। यहां चाय 125 रु. से 300 रु. तक मिलती है। कॉफी के लिए भी यहां 185 रु. से 350 रु. चुकाने पड़ेंगे। सैंडविच का दाम 300 रु. का है। एक बार विराट के रेस्तरां गए तो आपके खाने का बिल औसतन 3000 रु. आना तय है।

Editor's Pick