add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: बडोनी करेंगे डेब्यू या जुरेल को मिलेगी एंट्री- न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज कब्जाने उतरेगी टीम इंडिया

राजकोट: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने से पहले ऋषभ पंत चोटिल हो गए. और फिर रविवार 11 जनवरी को खेले गए पहले वनडे के दौरान वॉशिंगटन सुंदर को चोट लग गई. ये दोनों खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. लेकिन विराट कोहली की शानदार फॉर्म न भारत की चिंताओं...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 13, 2026 4:56 PM IST

राजकोट: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने से पहले ऋषभ पंत चोटिल हो गए. और फिर रविवार 11 जनवरी को खेले गए पहले वनडे के दौरान वॉशिंगटन सुंदर को चोट लग गई. ये दोनों खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. लेकिन विराट कोहली की शानदार फॉर्म न भारत की चिंताओं को कुछ हद तक कम कर दिया है. और अब भारत की कोशिश बुधवार को होने वाले सीरीज के दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की होगी.

भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था. वॉशिंगटन सुंदर उस मैच में चोटिल हो गए थे और वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चयनकर्ताओं ने दिल्ली के आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है, लेकिन भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर की ऑलराउंडर को प्राथमिकता देने की रणनीति को देखते हुए नीतीश कुमार रेड्डी या आयुष बडोनी के रूप में एक और ऑलराउंडर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

ऋषभ पंत पहले वनडे से पूर्व चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे. सिलेक्टर्स ने उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल करने का फैसला किया, जो टीम मैनेजमेंट के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में एक और विकल्प हो सकते हैं.

भारतीय टीम के पास कई विकल्प हैं लेकिन अगले महीने से शुरू होने वाले टीम टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वह किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहेगी.

टी20 टीम में वनडे टीम से बिल्कुल अलग बल्लेबाजी क्रम होगा. लेकिन कुछ नाम दोनों टीमों में समान हैं. इनमें सबसे महत्वपूर्ण नाम ऑलराउंडर तिलक वर्मा का है जो ग्रोइन की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ कम से कम पहले तीन टी20 मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

भारतीय टीम की इन चिंताओं के बीच सभी की निगाह कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी रहेगी जो अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव में हैं. पहले मैच में कोहली वनडे में अपने 54वें शतक से चूक गए, लेकिन उनकी 91 गेंदों पर खेली गई 93 रन की पारी ने भारत की जीत की नींव रखी.

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों में काफी अंतर नजर आता है. कीवी टीम का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत नहीं है और भारतीय बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.

पहले मैच में कप्तान शुभमन गिल ने सधी हुई अर्धशतकीय पारी खेली जबकि उप कप्तान श्रेयस अय्यर एक रन से अर्धशतक बनाने से चूक गए. रोहित शर्मा फिर से भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे.

भारत को हालांकि अपनी गेंदबाजी विशेषकर स्पिनरों के प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है. पिछले मैच में तेज गेंदबाजों को गेंद की गति कम करने की रणनीति अपनाने से कुछ विकेट मिले थे और स्पिनरों को निरंजन शाह स्टेडियम में बेहतर पिच की उम्मीद होगी.

पहले वनडे में हार के बावजूद न्यूजीलैंड को इससे काफी आत्मविश्वास मिला होगा कि कोहली के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उसने भारत को कड़ी टक्कर दी. भारत जब सहजता से लक्ष्य हासिल करने की तरफ बढ़ रहा था तब काइल जैमीसन ने अपने गेंदबाजी कौशल का शानदार प्रदर्शन करके मैच को रोमांचक बना दिया था. उसकी टीम को आखिरी क्षणों में कैच छोड़ने का खामियाजा भुगतना पड़ा था.

बाएं हाथ के बल्लेबाजों डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन उसके मध्यक्रम के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाए. उसकी टीम इस विभाग में सुधार करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी.

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, आयुष बडोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा.

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मिशेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​जोश क्लार्कसन, जैक फाउल्स, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनोक्स, माइकल रे.

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.

एजेंसी- भाषा