IND vs NZ, 2nd ODI: कैसा है राजकोट की पिच का मिजाज और मौसम का हाल, टॉस कितना अहम
IND vs NZ, 2nd ODI: कैसा है राजकोट की पिच का मिजाज और मौसम का हाल, टॉस कितना अहम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज राजकोट में खेला जाएगा. तो राजकोट की पिच कैसी रहेगी. और कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 14, 2026 9:05 AM IST
Rajkot-cricket-ground
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच, राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा. वडोदरा में खेले गए पहले मैच में भारत ने चार विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. अगर भारतीय टीम आज के मैच में जीत हासिल करती है तो सीरीज पर उसकी 2-0 की अजेय बढ़त बन जाएगी. पहला मैच जीतने के बाद भारत के हौसले बुलंद हैं. हालांकि यह न्यूजीलैंड की पूरी मजबूत टीम नहीं है. गेंदबाजी कीवी टीम की कमजोरी है लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहेगी.
वडोदरा में भारत ने 301 रन का लक्ष्य 1 ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया था. विराट कोहली ने उस मैच में 93 रन की पारी खेली थी. कोहली ने लगातार पांचवें मैच में 50 प्लस स्कोर बनाया था. भारत मैच में आसानी से जीत हासिल कर रहा था लेकिन काइली जैमिसन ने कोहली, रविंद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर के विकेट लेकर भारतीय टीम को थोड़ा मुश्किल में डाल दिया था. हालांकि केएल राहुल ने संयम बनाए रखा और भारत ने मुकाबला जीत लिया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
भारतीय टीम के लिए चिंता की बात यह रही कि वॉशिंगटन सुंदर चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. वहीं उनके स्थान पर आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया है.
कैसी रहेगी राजकोट की पिच राजकोट का मौसम अच्छा है. वडोदरा में ओस नहीं पड़ी थी लेकिन सूरज ढलने के बाद जो मौसम ठंडा हुआ था उससे गेंद पिच पर टप्पा खाने के बाद तेज हो रही थी. राजकोट में भी कुछ ऐसा ही रहने की उम्मीद है. इस मैदान के रिकॉर्ड की बात करें तो यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है. यहां अभी तक खेले गए चार वनडे इंटरनेशनल मैचों में सभी पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. इस मैदान पर पहला वनडे मैच 2013 में खेला गया था. लेकिन पहले बैटिंग का फायदा उठाया जाए तो टॉस की भूमिका कम हो जाती है क्योंकि टीमें अब हल्की-फुल्की ओस से पार पाने का गुर सीख गई हैं.
कैसा रहने वाला है मौसम मौसम की बात करें तो यहां राजकोट में यह खुशनुमा रहने की उम्मीद है. आसमान साफ रहेगा जिससे मैच में किसी तरह का खलल पड़ने की संभावना नहीं है. सर्दियों का मौसम चल रहा है जिसका असर आज के मैच में पड़ सकता है. तापमान न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. उमस भी 60 प्रतिशत रहेगी और हवा 10 किलोमीटर के करीब की रफ्तार से चल सकती है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.