'शिखर और मैं लंबे समय से खेलते हैं इसलिए एक-दूसरे को अच्‍छी तरह से समझते हैं'

भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 26, 2019, 05:47 PM IST

Published On Jan 26, 2019, 05:47 PM IST

Last UpdatedJan 26, 2019, 05:47 PM IST

shikhar-dhawan-rohit-sharma © AFP (file photo)

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार पारी खेलने वाले ओपनर रोहित शर्मा ने कहा है कि शिखर धवन और वो लंबे समय से खेल रहे हैं ऐसे में वो एक-दूसरे के खेल को अच्‍छे तरीके से समझते हैं।

पढ़ें: भारतीय टीम को 26 जनवरी के दिन पहली बार मिली वनडे में जीत

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत ने बे ओवल में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में मेजबान न्‍यूजीलैंड को 90 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में रोहित ने 96 गेंदों पर 87 जबकि धवन ने 67 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली।

रोहित और धवन की शानदार शुरुआत के दम पर भारतीय टीम 300 से अधिक का स्‍कोर खड़ा करने में सफल रही। दोनों ने पहले विकेट के लिए 154 रन की साझेदारी की।

पढ़ें: नेपाल के 16 साल के रोहित ने रचा इतिहास, आफरीदी को पीछे छोड़ा

मैन ऑफ द मैच बनने के बाद रोहित ने कहा, ‘ हम लंबे समय से खेल रहे हैं इसलिए एक-दूसरे को अच्‍छी तरह से समझते हैं। समसे अहम बात ये है कि टीम को हम अच्‍छी शुरुआत दिलाएं। मैंने शिखर के साथ बल्‍लेबाजी का हमेशा लुत्‍फ उठाया है। मुझे उम्‍मीद है कि शिखर ने भी मेरे साथ खेल का लुत्‍फ उठाया है। यहां ग्राउंड शानदार हैं। खुले मैदान में दर्शकों को देखना बेहतरीन है।’

सीरीज का तीसरा वनडे सोमवार को खेला जाएगा।

बकौल रोहित, ‘ मैं अच्‍छा महसूस कर रहा हूं (प्रदर्शन पर) लेकिन सबसे महत्‍वपूर्ण चीज ये है कि हमने मैच जीता। हम नहीं जानते थे कि पिच का बर्ताव कैसा होगा। पिछली बार श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड की टीमें यहां खेली थीं जो हाईस्‍कोरिंग मुकाबला रहा था।’

भारतीय गेंदबाजों ने न्‍यूजीलैंड को 40.2 ओवर में 234 रन पर ढेर कर दिया।

Editor's Pick