IND vs NZ, 2nd T20I: रायपुर में कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज, कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

IND vs NZ, 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज रायपुर में खेला जाएगा. कैसी रहेगी इस मैदान की पिच और कौन-कौन होगा प्लेइंग इलेवन में शामिल

Edited By : Bharat Malhotra |Jan 23, 2026, 04:48 PM IST

Published On Jan 23, 2026, 04:48 PM IST

Last UpdatedJan 23, 2026, 04:48 PM IST

ind vs nz

ind vs nz

IND vs NZ 2nd T20 SVNS International Cricket Stadium, Raipur Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज, शुक्रवार 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत ने नागपुर में हुए पहले मैच में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. उस मैच में टीम इंडिया ने 48 रन से जीत हासिल की थी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम का प्रदर्शन हालिया वक्त में कमाल का रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत हासिल करने के बाद सूर्या को इस फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान सौंपी गई. और तब से भारत ने एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है.

भारतीय टीम की बात करें तो संजू सैमसन और ईशान किशन इस बार पिछले मैच से बेहतर खेल दिखाना चाहेंगे. संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बतौर विकेटकीपर भारत की पहली पसंद हैं. वहीं ईशान किशन भी लगातार अपना दावा मजबूत करने में लगे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

किशन ने बीते मैच में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद वह कवर्स में कैच आउट हो गए. भारतीय टीम लंबे बल्लेबाजी क्रम के साथ उतरती है तो सभी बल्लेबाजों को पहली ही गेंद से आक्रामक शॉट खेलने की छूट होती है. और टीम इंडिया इसी रवैये के साथ बल्लेबाजी करती रहेगी. किशन भी ऐसे ही बल्लेबाजी करेंगे और साथ ही उन्हें उम्मीद होगी कि यह तरीका कभी काम आएगा. भारत के लिए बड़ी चिंता कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म है. बड़े आईसीसी टूर्नामेंट से पहले सूर्या का इस तरह रंग में न होना फिक्र तो पैदा करता है. हालांकि पिछले मैच में उन्होंने 22 गेंद पर 32 बनाकर लय में लौटने के संकेत दिए थे.

कैसी रहेगी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच

यह रायपुर के इस मैदान पर होने वाला दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैदान है. इससे पहले यहां 1 दिसंबर 2023 को यहां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था. भारत ने उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया था. भारतीय स्पिनर्स अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिया को फंसा दिया था. और 175 रन का लक्ष्य उसके लिए भारी पड़ गया था. यह मैच 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले हुआ था. और उसके बाद से भारत का इस फॉर्मेट में खेलने का अंदाज बिलकुल बदला हुआ है.

इस मैदान पर पिछला आईपीएल मैच 2016 में खेला गया था. यानी पिच कैसा खेलेगी इस बारे में बहुत ज्यादा आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं. रायपुर में खेले गए चार मुकाबलों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने दो मैच जीते हैं.

कैसी रहेगा रायपुर का मौसम

रायपुर का मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है. तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है. और शाम के वक्त हवा में नमी 35 से 44 प्रतिशत के बीच में रहेगी.

भारत (संभावित): 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 4 इशान किशन, 5 हार्दिक पंड्या, 6 रिंकू सिंह, 7 हर्षित राणा दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड (संभावित): 1 टिम रॉबिन्सन, 2 डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), 3 रचिन रवींद्र, 4 डेरिल मिशेल, 5 ग्लेन फिलिप्स, 6 मार्क चैपमैन, 7 मिशेल सेंटनर (कप्तान), 8 क्रिश्चियन क्लार्क, 9 माइकल ब्रेसवेल/इश सोढ़ी, 10 काइल जैमीसन, 11 जैकब डफी

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick