• Home
  • News
  • IND vs NZ Day 1: भारत ने पहले दिन न्यूजीलैंड को समेटा, वाशिंगटन की ‘सुंदर’ गेंदबाजी

IND vs NZ Day 1: भारत ने पहले दिन न्यूजीलैंड को समेटा, वाशिंगटन की ‘सुंदर’ गेंदबाजी

सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम पुणे में वापसी की पूरी कोशिश करेगी. टीम इंडिया इस मैच क्या बदलाव करेगी या फिर उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी यह देखना दिलचस्प होगा.

Edited By : Bharat Malhotra |Oct 24, 2024, 08:06 AM IST

Published On Oct 24, 2024, 08:06 AM IST

Last UpdatedOct 24, 2024, 08:06 AM IST

india vs new zealand 2nd test live score and update

india vs new zealand 2nd test live score and update

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच का पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. भारतीय गेंदबाजों ने पहले ही दिन कमाल करते हुए कीवी टीम की पहली पारी महज 259 रन पर समेट दी है. भारत के लिए पहले दिन गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर चमके.

सुंदर ने पुणे टेस्ट के पहले दिन गेंद से कहर बरपाते हुए 7 कीवी बल्लेबाजों का शिकार किया. सुंदर के अलावा 3 विकेट भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ली. न्यूजीलैंड के सभी 10 विकेट भारत के स्पिनरों ने झटके. यह बताता है कि पुणे की पिच पर फिरकी गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है.

दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम को भी एक बड़ा झटका लग चुका है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले टिम साउदी की गेंद पर बोल्ड हुए. अभी शुभमन गिल 10 और यशस्वी जायसवाल 6 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Follow Updates here:

IND vs NZ, 2nd Test Live: भारतीय गेंदबाजों को नहीं मिली है कोई कामयाबी

न्यूजीलैंड की सधी शुरुआत
न्यूजीलैंड ने सात ओवर बाद बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं. भारतीय बोलर्स ने कोशिश तो की लेकिन डेवॉन कॉन्वे और टॉम लाथम ने मिलकर न्यूजीलैंड को सधी हुई शुरुआत दी है.

IND vs NZ, 2nd Test Live: क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के

IND vs NZ, 2nd TEST LIVE: भारत ने एक साथ किए तीन बदलाव

IND vs NZ, 2nd TEST LIVE: भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं. मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और केएल राहुल को बाहर किया गया है. वहीं आकाश दीप, शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिली है. हालांकि मैच से एक दिन पहले गौतम गंभीर ने संकेत दिए थे कि टीम राहुल के साथ है. लेकिन भारत ने यहां तीन बड़े बदलाव किए.

IND vs NZ, 2nd TEST LIVE: न्यूजीलैंड की टीम से बाहर हुआ यह पेसर

IND vs NZ, 2nd TEST LIVE: न्यूजीलैंड की टीम ने पिच को देखते हुए मैट हैनरी के स्थान पर बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर को जगह दी है.

IND vs NZ, 2nd TEST LIVE: रोहित शर्मा हैं पूरी तरह तैयार

IND vs NZ, 2nd TEST LIVE: भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम तैयार है.

IND vs NZ, 2nd TEST LIVE: 8 साल पहले गलती कर चुका है भारत

IND vs NZ, 2nd TEST LIVE: पुणे की पिच आमतौर पर स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है. और इस पिच पर फिरकी गेंदबाज काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं. लेकिन इसी पिच पर भारत को 8 साल पहले हार मिली थी. जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फिरकी के जाल में ही फंसा लिया था…. तो क्या है टीम इंडिया की कशमकश

पढ़ें पूरी खबर

IND vs NZ, 2nd TEST LIVE: क्या होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

IND vs NZ, 2nd TEST LIVE: क्या होगी भारत की प्लेइंग इलेवन: भारत को पहले मैच में हार मिली और इसके बाद से ही सवाल उठे क्या दूसरे मैच के लिए टीम में कोई बदलाव होगा. केएल राहुल खास तौर पर आलोचकों के निशाने पर थे. हालांकि मैच से एक दिन पहले ही मुख्य कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया कि टीम प्रबंधन उनके साथ है.

IND vs NZ: दूसरे टेस्ट के लिए तैयार हैं दोनों टीमें

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick