• Home
  • News
  • India vs New Zealand 2nd Test Pune Pitch Report Match Preview

IND vs NZ: आठ साल पहले भी उल्टा पड़ चुका है दांव, पुणे में टीम इंडिया की कशमकश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार 22 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा, भारतीय टीम को इस मैच के लिए अपना सही कॉम्बिनेशन चुनना होगा. भारतीय टीम पहला मैच 8 विकेट से हार गई थी. और सीरीज में बने रहने के लिए उसे यह मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है.

Edited By : Bharat Malhotra |Oct 23, 2024, 04:03 PM IST

Published On Oct 23, 2024, 04:03 PM IST

Last UpdatedOct 23, 2024, 04:03 PM IST

India vs New Zealand 2nd Test Match Will We Played at MCA, Pune. Rohit Sharma and Company Needs To Find Right Combination

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार से पुणे में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच हार चुकी है.

पुणे: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम बैकफुट पर है. टीम को अब सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा. सबसे पहले टीम को यह देखना होगा कि आखिर सही कॉम्बिनेशन क्या होगा. टीम को अपनी बैलंस टीम को मैदान पर उतारना होगा. गुरुवार से पुणे के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा.

बेंगलुरु टेस्ट में भारत को 8 विकेट से हार मिली थी. मैच की पहली पारी में भारतीय टीम सिर्फ 46 रन पर आउट हो गई थी. लेकिन दूसरी पारी में भारतीय टीम ने अच्छी वापसी की थी. लेकिन यह काफी नहीं था. न्यूजीलैंड के सामने दूसरी पारी में सिर्फ 107 रन का टारगेट था. इसे उसने आसानी से हासिल कर लिया. इस हार के बाद भी भारत हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ऊपर है. लेकिन पहला मैच हारने से उसे कुछ नुकसान तो हुआ है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने से होगी सीरीज

नवंबर की 22 तारीख से भारत को ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इससे पहले रोहित शर्मा की अगुआई में टीम की कोशिश न्यूजीलैंड को इन दो मैचों में मात देनी होगी.

पुणे की महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन की पिच को भारत की ताकत पर तैयार किया गया है. इस पिच पर घास नहीं है. काली मिट्टी से तैयार इस पिच पर न्यूजीलैंड के पेसर्स बेंगलुरु जैसी उछाल हासिल नहीं कर पाएंगे.

न्यूजीलैंड के पास मजबूत पेस बैटरी है. टीम के पास विलियम ओरूर्के, मैट हेनरी और टिम साउदी जैसे गेंदबाज हैं. इन्होंने पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली. और इसी को काउंटर करने के लिए भारत स्पिनर्स के लिए मददगार पिच तैयार करवा सकता है. यह दांव हालांकि भारत को उल्टा भी पड़ सकता है. अतीत में ऐसा हो भी चुका है.

ऑस्ट्रेलिया ने आठ साल पहले यहां टर्निंग विकेट पर भारत को 333 रन से हराया था. इसी टीम ने पिछले साल इंदौर में खेले गए मैच में भारतीय टीम नौ विकेट से पराजित किया था.

क्या शुभमन गिल की होगी वापसी

शुभमन गिल वापसी करने के लिए तैयार है तथा केएल राहुल और सरफराज खान में से किसी एक को उनके लिए जगह खाली करनी होगी. मुख्य कोच गौतम गंभीर राहुल को अधिक मौके दिए जाने के पक्ष में हैं लेकिन सरफराज ने बेंगलुरु में दूसरी पारी में 150 रन बनाकर अपना पक्ष मजबूत कर दिया है.

भारत को सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. कोहली ने 2019-20 के सत्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां 254 रन की नाबाद पारी खेली थी और वह उससे प्रेरणा लेकर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

भारतीय टीम प्रबंधन भले ही राहुल का पक्ष ले रहा हो लेकिन यह बल्लेबाज पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहा है. दूसरी तरफ सरफराज ने ईरानी कप में मुंबई की तरफ से नाबाद 222 रन बनाने के बाद बेंगलुरु में तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद 150 रन की शानदार पारी खेली थी.

क्या शुभमन गिल हैं पूरी तरह फिट

ऋषभ पंत ने मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान कुछ समय के लिए विकेटकीपिंग की थी और यह देखना होगा कि वह दूसरे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट होते हैं या नहीं.

भारत की समस्या बल्लेबाजी तक ही सीमित नहीं है. उसकी गेंदबाजी में भी कुछ समस्या हैं विशेषकर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का लगातार खराब प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है. ऐसे में टीम प्रबंधन आकाशदीप को मौका दे सकता है जिन्होंने मंगलवार को बल्लेबाजी का भी जमकर अभ्यास किया.

पिच से अगर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है तो रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे. वाशिंगटन सुंदर को भी टीम में शामिल किया गया है. उन्हें अगर अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है तो इससे भारत की बल्लेबाजी भी मजबूत होगी.

जहां तक न्यूजीलैंड की बात है तो उसकी तरफ से पहले टेस्ट मैच में रचिन रविंद्र ने शतक जमाकर अंतर पैदा किया था लेकिन उसकी टीम अन्य बल्लेबाजों से भी उपयोगी योगदान की उम्मीद कर रही होगी.

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर.

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), अजाज पटेल, मैट हेनरी, टिम साउदी,, विलियम ओरूर्के, जैकब डफी.

मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा.

एजेंसी- पीटीआई

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick