- Home
- News
- India vs New Zealand, 3rd T20I: KCA admits they forgot to play National anthem during match
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 में नहीं हुआ राष्ट्रगान, केसीए ने मानी बड़ी गलती
तीसरे टी20 में 6 रन से जीती थी टीम इंडिया
Published On Nov 09, 2017, 03:38 PM IST
Last UpdatedNov 09, 2017, 03:38 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच केरल के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में हुए तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने जबर्दस्त जीत हासिल की। रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली की सेना ने कीवी टीम को 6 रन से हराया और साथ ही सीरीज भी अपने नाम की। लेकिन इस अहम मुकाबले के दौरान एक बहुत बड़ी गलती भी हो गई। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान नहीं हुआ और अब इसका चारों ओर विरोध हो रहा है।
दरअसल तीसरे टी20 से पहले लगातार बारिश हो रही थी और जब बारिश रुकी तो खेल 8-8 ओवर का कर दिया गया। केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने भी मैदान को जल्दी से खेल के लिए तैयार किया और जल्दी से मैच शुरू करवा दिया। इस बीच केरल क्रिकेट एसोसिएशन ये भूल गई कि मैच से पहले राष्ट्रगान भी होता है। आपको बता दें विवाद बढ़ने के बाद केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी गलती मान ली है।
केरल क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी जयेश जॉर्ज ने कहा कि उनसे गलती हुई है, दरअसल मैच अधिकारी जल्द से जल्द मैच शुरू कराना चाहते थे इसी हड़बड़ी में हम दोनों देशों का राष्ट्रगान करवाना भूल गए। जॉर्ज ने कहा, ‘हां वो गलती थी, हम इसे कुबूल करते हैं। दरअसल बारिश रुकने के बाद जल्द से जल्द मैच शुरू करवाना था और हम इस हड़बड़ी में राष्ट्रगान भूल गए जो कि एक बड़ी गड़बड़ी है। मैं आप लोगों से माफी मांगता हूं और आगे ऐसा नहीं होगा।’
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/pcb-adjudicator-dismisses-sharjeel-khans-appeal-against-5-year-ban-658461″][/link-to-post]
तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला गया। ये मैच बारिश के चलते देरी से हुआ और दोनों ही टीमों ने 8-8 ओवर खेले। जिसमें टीम इंडिया ने 6 रन से जीत हासिल की। ये टीम इंडिया की न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली टी20 सीरीज जीत थी।