- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs new zealand 5th t20 india won the toss elected to bat first 3929593
INDvNZ, 5th T20: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला
5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम 4-0 से आगे है. यदि भारत इस मुकाबले को जीत जाता है तो वह पांच मैचों की सीरीज में किसी टीम का व्हाइटवॉश करनेे वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी.
Published On Feb 02, 2020, 12:16 PM IST
Last UpdatedFeb 02, 2020, 12:16 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर रविवार को खेले जा ने वाले 5 मैचों की सीरीज के पांचवें और अंतिम टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
#TeamIndia Captain @ImRo45 wins the toss and elects to bat first in the 5th T20I.#NZvIND pic.twitter.com/wriypfDO6v
— BCCI (@BCCI) February 2, 2020
टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है. नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है जबकि उनकी जगह रोहित शर्मा की वापसी हुई है.
न्यूजीलैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई परिवर्तन नहीं किया है. पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 4-0 से आगे है. टीम इंडिया ने मौजूदा दौरे पर लगातार दो मैच सुपर ओवर में जीते. इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद की जा सकती है.
माउंट माउंगानुई में टीम इंडिया ने दो वनडे मैच खेले हैं. ऐसे में टीम इंडिया को यहां के अनुभव का फायदा मिल सकता है. पिच का बर्ताव और मैदान पर खेलने का अनुभव बेशक टीम को फायदा जरूर पहुंचाएगा.
न्यूजीलैंड को इस मैदान पर 6 टी20 मैचों का अनुभव है, उसने यहां चार मैच जीते हैं जबकि उसे एक मैच में हार मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा है.
भारत ( प्लेइंग इलेवन):
केएल राहुल (विकेटकीपर), संजू सैमसन, रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह.
न्यूजीलैैंड (प्लेेइंग इलेवन) :
मार्टिन गुपटिल, कोलिन मुनरो, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, टॉम ब्रूस, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर, स्कॉट कुगेलिन, टिम साउदी (कप्तान), ईश सोढ़ी, हामिश बेनेट.